Bollywood Top10: मशहूर एक्टर-कॉमेडियन हीराम का निधन, रेणुकास्वामी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दर्शन की करतूत का खुलासा

6/17/2024 5:19:41 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। मशहूर एक्टर और कॉमेडियन रहे हीराम कास्टेन अब इस दुनिया में नहीं रहे। 71 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है। ‘सेनफील्ड’ एक्टर की मौत से उनके करीबियों और फैंस को बड़ा झटका लगा है। वहीं,  कन्नड़ एक्टर दर्शन थूगुदीप पर एक फैन रेणुकास्वामी की हत्या का आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस ने एक्टर और उनकी करीबी दोस्त पवित्रा गौड़ा सहित 17 सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। अब हाल ही में रेणुकास्वामी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ। तो आइए इसी कड़ी में जानते हैं मनोरंजन जगत की अन्य बड़ी खबरें.. 
 

128 साल के स्वामी शिवानंद का योग देख हैरान हुए डायरेक्टर सुभाष घई
 

21 जून को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस मनाया जाएगा। इससे पहले कई शहरों में योग इवेंट रखे जा रहे हैं और लोगों को योगा के लिए मोटिवेट किया जा रहा है। इसी बीच हाल ही में मुंबई में भी एक योगा इवेंट रखा गया, जहां 128 वर्षीय स्वामी शिवानंद अपने योग से सबका ध्यान खींचते नजर आए। वहीं, दुनिया के सबसे बुजुर्ग शख्स का योगा देख डायरेक्टर सुभाष घई हैरान रह गए। उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बुजुर्ग एक फोटो पोस्ट कर उन्हें सैल्यूट किया है।

 

 

 

पंचायत 3 की 'जगमोहन की अम्मा' आभा के लिए आसान नहीं थी एक्टिंग की राह 
 

वेब सीरीज  'पंचायत' के पहले दो जबरदस्त सीजन के बाद अब लोग 'पंचायत 3' को भी खूब पसंद कर रहे हैं। सीरीज की कहानी के साथ ही लोग रघुवीर यादव, नीना गुप्ता, जितेंद्र कुमार, फैजल मलिक और अशोक पाठक के किरदारों को भी खूब पसंद कर रहे हैं। वहीं, 'पंचायत 3' में नया किरदार जगमोहन की अम्मा उर्फ दमयंती देवी खूब चर्चा बटोर रही हैं। दमयंती देवी का किरदार निभाने वाली आभा शर्मा की खूब सराहना की जा रही है, लेकिन ये एक्टिंग का सफर उनके लिए इतना आसान नहीं था। हाल ही में उन्होंने अपने एक्टिंग के शौक को लेकर मीडिया से बातचीत की और बताया कि उन्हें कैसी मुश्किलों से गुजरना पड़ा।

 

गायों को जबरन गर्भवती कराकर..बकरीद पर वेजिटेरियन्स के खिलाफ स्वरा भास्कर ने किया ऐसा पोस्ट

आज देश भर में बकरीद का त्योहार मनाया जा रहा है। ऐसे में बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को बकरीद की शुभकामनाएं देते नजर आ रहे हैं। वहीं, अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में रहने वाली स्वरा भास्कर ने इस मौके पर ऐसा ट्वीट किया है, जो सबका खूब ध्यान खींच रहा है। उनके इस ट्वीट पर लोग तरह-तरह के रिएक्शन भी देते नजर आ रहे हैं। तो आइए जानते हैं स्वरा ने अपने ट्वीट में ऐसा क्या लिखा है।

 

जलसा के बगीचे में स्थित मंदिर में अमिताभ बच्चन ने की श्रीराम जानकी की पूजा, शिवलिंग पर चढ़ाया जल

सदी के महानायक अमिताभ बच्चन फिल्मों की शूटिंग के साथ ही सोशल मीडिया की दुनिया में भी काफी एक्टिव रहते हैं। वह अक्सर खुद से जुड़ा कोई भी अपडेट अपने ब्लॉग, एक्स या इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर करते रहते हैं। अब हाल ही में दिग्गज एक्टर ने अपने जलसा में श्री राम जानकी की पूजा की, जिसकी तस्वीरें उन्होंने ब्लॉग में शेयर की हैं और साथ ही खुलासा किया कि उनके पास मंदिर में कुछ मूर्तियां हैं, जिनमें एक शिव लिंग भी है।

 

मशहूर एक्टर-कॉमेडियन हीराम का एनिवर्सरी के दिन निधन, पत्नी की बाहों में तोड़ा दम


हॉलीवुड फिल्म इंडस्ट्री से एक बड़ी खबर सामने आ रही हैं। मशहूर एक्टर और कॉमेडियन रहे हीराम कास्टेन अब इस दुनिया में नहीं रहे। 71 साल की उम्र में उनका निधन हो गया है। ‘सेनफील्ड’ एक्टर की मौत से उनके करीबियों और फैंस को बड़ा झटका लगा है। वे सोशल मीडिया के जरिए एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहे हैं। 

 

मौत से पहले इलेक्ट्रिक शॉक, हड्डियां तोड़ी..रेणुकास्वामी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में दर्शन की करतूत का हुआ भंडाफोड़


कन्नड़ एक्टर दर्शन थूगुदीप पर एक फैन रेणुकास्वामी की हत्या का आरोप लगा है। इस मामले में पुलिस ने एक्टर और उनकी करीबी दोस्त पवित्रा गौड़ा सहित 17 सहयोगियों को गिरफ्तार किया है। अब हाल ही में रेणुकास्वामी की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हैरान कर देने वाला खुलासा हुआ। रिपोर्ट से पता चला है कि दर्शन और उसके सहयोगियों ने बहुत बुरी तरह रेणुकास्वामी को मौत के घाट उतारा था।

 

स्वरा भास्कर को नहीं मिल रहा काम, बोलीं- 'विवादित मुद्दों पर रिएक्शन देने के चलते इंडस्ट्री ने किया दरकिनार'  

एक्ट्रेस स्वरा भास्कर अक्सर राजनीतिक और सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय देती रहती है। शायद यही उनके करियर की सबसे बड़ी रुकावट बन गई है। हाल ही में स्वरा ने एक इंटरव्यू में खुलासा किया है कि आखिर क्यों उन्हें बॉलीवुड में फिल्में नहीं मिल रही हैं। एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे विवादित मुद्दों पर रिएक्शन देने के चलते उन्हें इंडस्ट्री से दरकिनार कर दिया गया।

शादी की खबरों के बीच सामने आई सोनाक्षी की सुसराल परिवार के साथ तस्वीर 

एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा अपने बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल के साथ शादी की खबरों को लेकर चर्चा में बनी हुई है। सिन्हा परिवार ने शादी की खबरों को न खारिज किया और ना ही मुहर लगाई लेकिन शादी का कार्ड वायरल होने के बाद पूनम ढिल्लों, हनी सिंह और डेजी शाह दोनों की शादी को कंफर्म कर चुके हैं। हाल ही में सोनाक्षी की सुसराल फैमिली के साथ तस्वीर सामने आई है, जिसे उनकी ननद ने शेयर किया है।

पहली किताब के लॉन्च इवेंट में पहुंची आलिया भट्ट

आलिया भट्ट बॉलीवुड की टैलेंटेड एक्ट्रेसेस में से एक है। अब आलिया ने अपना एक नया टैलेंट पेश किया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी पहली किताब लॉन्च की है। मुंबई में  बुक लॉन्च का एक इवेंट रखा गया, जिसमें कई सारे बच्चे भी नजर आए। 'एड फाइंड्स ए होम' नाम की यह किताब बच्चों के कपड़ों के ब्रांड एड-ए-मम्मा के प्रकाशन क्षेत्र में विस्तार का प्रतीक है।

 

निक जोनस ने सुसर के लिए लिखा दिल छू लेने वाला पोस्ट


16 जून को पूरी दुनिया में फादर्स डे सेलिब्रेट किया गया। इस मौके पर आम लोगों के साथ-साथ स्टार्स ने भी अपने पिता के लिए पोस्ट्स शेयर कर प्यार जाहिर किया। एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने भी पिता और ससुर को फादर्स डे की शुभकामनाएं दीं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Related News