B''Day Spcl :रहमान की ज़िंदगी की यह बाते जो आपको जाननी चाहिए

1/6/2017 7:00:25 PM

मुंबई- भारतीय संगीतकार और ऑस्कर पुरस्कार विजेता ए आर रहमान 6 जनवरी को 50 साल के हो गए। एक मध्यमवर्गीय परिवार में जन्म लेने के बाद रहमान ने भारतीय संगीत के क्षेत्र में अपना सिक्का जमाने के लिए जी तोड़ मेहनत की। आज वो भारत के सबसे नामी और विश्वसनीय संगीतकारों में से एक हैं।

ए.आर. रहमान का जन्म छह जनवरी 1966 को तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई में हुआ था। रहमान को संगीत अपने पिता से विरासत में मिला है। उनके पिता आर.के.शेखर मलयाली फिल्मों में शिक्षा देते थे। संगीतकार ने संगीत की शिक्षा मास्टर धनराज से प्राप्त की। रहमान जब नौ साल के थे, तभी उनके पिता का देहांत हो गया और पैसों की खातिर परिवार वालों को वाद्ययंत्र तक बेचने पड़े।

महज 11 साल की उम्र में रहमान अपने बचपन के दोस्त शिवमणि के साथ ‘रहमान बैंड रुट्स’ के लिए सिंथेसाइजर बजाने का काम करते थे। चेन्नई के बैंड ‘नेमेसिस एवेन्यू’ की स्थापना में भी रहमान का अहम योगदान रहा। रहमान पियानो, हारमोनयिम, गिटार भी बजा लेते थे।

रहमान सिंथेसाइजर को कला और तकनीक का अद्भुत संगम मानते हैं। सन् 1991 में रहमान ने अपना खुद का म्यूजिक रिकॉर्ड करना शुरू किया। सन् 1992 में उन्हें फिल्म निर्देशक मणि रत्नम ने ‘रोजा’ में संगीत देने का मौका दिया फिल्म का संगीत जबरदस्त हिट साबित हुआ और रातोंरात रहमान मशहूर हो गए। पहली ही फिल्म के लिए रहमान को फिल्मफेयर पुरस्कार मिला। 

बता दें रहमान के गानों की 200 करोड़ से भी अधिक रिकॉर्डिग बिक चुकी है। वह विश्व के 10 सर्वश्रेष्ठ संगीतकारों में शुमार किए जाते हैं। साल 2002 में जब बीबीसी वर्ल्ड सर्विस ने 7000 गानों में से अब तक के 10 सबसे मशहूर गानों को चुनने का सर्वेक्षण कराया तो ‘वंदे मातरम’ को दूसरा स्थान मिला। सबसे ज्यादा भाषाओं में इस गाने पर प्रस्तुति दिए जाने के कारण इसके नाम गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी दर्ज है।

1- फिल्म: रोजा- 1993 में आई इस फिल्म के लिए रहमान को नेशनल अवॉर्ड मिला था।

2- फिल्म: बॉम्बे- 1995 में आई इस फिल्म के सभी गानों ने धूम मचा दी थी।

3- फिल्म: दिल से- 1998 में आई इस फिल्म के सभी गाने लोगों की जुबान पर आज भी हैं।

4- फिल्म: ताल- 1999 में आई ये फिल्म म्यूजीकल हिट थी।

5- फिल्म: लगान- 2001 में आई इस फिल्म ने अपनी छाप छोड़ी थी।

6- फिल्म: साथिया- 2002 में रीलिज हुई इस फिल्म ने भी संगीत की दुनिया में धूम मचाया था।

7- फिल्म: ओके जानू- 13 जनवरी 2017 को रीलिज होने वाली इस फिल्म में भी रहमान ने संगीत दिया जो अभी से ही लोगों की जुबान पर चढ़ गया है।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News