बालों में गजरा..माथे पर बिंदी..सिल्क साड़ी.. सजधज कर बेटी और पति संग दुर्गा पंडाल में पहुंची बिपाशा, 11 महीने की देवी को करवाए मां दुर्गा के दर्शन

10/23/2023 11:48:49 AM

मुंबई:  भारतीय त्योहारों में सबसे अच्छे कपड़े पहनना, दोस्तों और परिवार के साथ मिलना-जुलना और निश्चित रूप से ढेर सारा स्वादिष्ट खाना खाना शामिल है। जैसा कि 
22 अक्टूबर को र नवरात्रि उत्सव का आठवां दिन था ऐसे में बी-टाउन सेलेब्स भगवान से आशीर्वाद लेने दुर्गा पंडाल में पहुंचे जहां हसीनाओं का एक से बढ़कर एक ट्रेडिशनल लुक देखने को मिला।

 

PunjabKesari

एक्ट्रेस बिपाशा बसु भी सजधज कर पति करण सिंह ग्रोवर और बेटी देवी संग मां दुर्गा का आशीर्वाद लेने पहुंची। इस दौरान का प्यारा सा वीडियो एक्ट्रेस ने इंस्टा अकाउंट पर शेयर किया है। लुक की बात करें तो बिपाशा  ग्रीन साड़ी में खूबसूरत दिखीं। उन्होंने साड़ी के साथ पिंक ब्लाउज पेयर किया है। 

PunjabKesari

मिनिमल मेकअप, बड़े झुमकों से बिपाशा ने लुक को पूरा किया। इसके साथ ही माथे पर बड़ी सी गोल बिंदी लगाई थी। हेयरस्टाइल की बात करें तो उन्होंने अपने बालों को ऊंचे जूड़े में बांधा था और इसे सुंदर व्हाइट गजरे से सजाया था। वहीं करण  कुर्ता-पायजाम में हैंडसम दिखे। कपल की लाडली बेटी देवी ने भी लहंगा-चोली में बेहद प्यारी लगी। 

PunjabKesari

 

बता दें कि, बिपाशा और करण सिंह ग्रोवर ने अपनी शादी के छह साल बाद पिछले साल 12 नवंबर को देवी का स्वागत किया। अगले महीने ये कपल अपनी लाडली का पहला बर्थडे सेलिब्रेट करने जा रहे हैं।  

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bipasha Basu (@bipashabasu)


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News