क्या आपने देखी भारती- हर्ष के शादी के बाद की ये खूबसूरत Photos

12/26/2017 11:57:48 PM

मुंबईः विराट कोहली और अनुष्‍का शर्मा के बाद अब मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह की हनीमून की तस्वीरें वायरल हो रही है। भारती ने 3 दिसंबर को गोवा में अपने ब्‍वॉयफ्रेंड हर्ष लिंबचिया से शादी की थी। भारती ने हनीमून की कुछ तसवीरें शेयर की है जिसमें दोनों एकदूसरे संग क्‍वालिटी टाइम स्‍पेंड करते दिख रहे हैं। भारती पिछले काफी से अपनी शादी की खबरों के चलते सुर्खियों में बनीं हुई हैं।

PunjabKesari

बता दें इंडिया की मशहूर कॉमेडियन भारती सिंह (33) ने 3 दिसंबर को गोवा में मंगेतर हर्ष लिंबचिया के साथ सात फेरे लिए।

PunjabKesari

भारती-हर्ष की डेस्टिनेशन वेडिंग के बाद यह स्टार कपल हनीमून के लिए रवाना हो चुका है। इसकी जानकारी खुद भारती ने इंस्टाग्राम पर दी है। उनकी ताजा पोस्ट के मुताबिक, वे हर्ष के साथ पूरे 1 महीने के लिए यूरोप की सैर करने निकल पड़ी हैं।

PunjabKesariभारती और हर्ष ने अपने हनीमून की तस्वीरें साझा की है, जिसमें जोड़ी क्रिसमस एन्जॉय करती नजर आ रही है। टीवी कपल गुरमीत चौधरी और देबिना बनर्जी भी इनके साथ दुबई में क्रिसमस एन्जॉय करते दिखे।


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News