चॉकलेट से भरा गोविंदा की भांजी का वेडिंग कार्ड, भारती ने दिखाया आरती सिंह की शादी का निमंत्रण

4/18/2024 3:44:11 PM

मुंबई: एक्ट्रेस और 'बिग बॉस 13' फेम आरती सिंह दुल्हनिया बनने जा रही हैं। आरती 25 अप्रैल को दीपक चौहान संग सात फेरे लेंगी। शादी की तैयारियां जोरो शोरों से चल रही हैं। हाल ही में आरती शादी का पहला कार्ड लेकर महादेव की शरण में पहुंची थी। आरती ने वाराणसी में काशी विश्वनाथ मंदिर में शादी का कार्ड दिया था।

PunjabKesari

वहीं अब आरती ने फैमिली और फ्रेंड्स को भी इन्विटेशन भेज दिया है। हाल ही में आरती सिंह के भाई कृष्णा अभिषेक की बेहद करीबी भारती सिंह और पूरे परिवार को भी शादी में इनवाइट किया गया है। फेमस कॉमेडियन ने अपने व्लॉग में आरती की शादी के इनविटेशन कार्ड की झलक शेयर की जिसमें सफेद और सुनहरे रंग की थीम है।

PunjabKesari

भारती और उनके बेटे गोला दोनों ने आरती और दीपक की भव्य शादी के कार्ड की पहली फोटो दिखाई। कार्ड एक बड़े सफेद बॉक्स में था जिसके अंदर सुनहरा रंग दिख रहा था और बॉक्स के ऊपर आरती और दीपिका के नाम के पहले अक्षर थे।  इतना ही नहीं, कस्टमाइज्ड बॉक्स में चॉकलेट भी थीं।

PunjabKesari


वीडियो में भारती गोला से अपनी बुआ आरती की शादी का इनविटेशन खोलने के लिए कहती हैं। जैसे ही भारती ने शादी का कार्ड खोला तो बॉक्स के अंदर चॉकलेट देखकर गोला की खुशी का ठिकाना नहीं रहा। भारती ने आगे बताया कि वह अभी तक आरती के मंगेतर दीपक से नहीं मिली हैं लेकिन वह मेहंदी और शादी जैसे समारोहों के दौरान उनसे मिलने के लिए एक्साइटेड हैं। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Bharti Singh Fanpage 🎀 (@bhartiisingh13)

 


आरती की शादी का जश्न हाल ही में माता की चौकी से शुरू हुआ। आरती एक शानदार लाल सूट में खूबसूरती लग रही थीं। आरती सिंह की शादी 25 अप्रैल को दीपक चौहान से हो रही है। यह एक अरेंज मैरिज है। 
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News