रणवीर ने प्रियंका को कहा खिचड़ी और दीपिका को बिरयानी

7/15/2015 4:41:28 PM

मुंबई : बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह कभी भी लोगों का मनोरंजन करने के मामले में पीछे नहीं हटते। रणवीर फिलहाल अपनी आने वाली फिल्म बाजीराव मस्तानी की तैयारी में व्यस्त हैं। इस फिल्म में प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण भी उनके साथ साथ नज़र आएंगी। रणवीर ने इन दोनों हसीनाओं के लिए कुछ अजीब सा कॉमेंट किया है, जिसे पढ़कर आप भी हैरान हो जाएंगे।
 
एक इंटरव्यू में रणवीर से फिल्म बाजीराव मस्तानी में दो-दो हसीनाओं से रोमांस को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि काशी (प्रियंका) अच्छी वाइफ और मस्तानी (दीपिका) सम्मोहित करने वाली एक्ट्रैस है, दोनों अलग-अलग किरदार में हैं। एक सीधी और घरेलू है तो दूसरी इससे ठीक उलट। एक खिचड़ी है तो दूसरी बिरयानी। हालांकि, साथ में उन्होंने यह भी कहा, ''तड़के वाली खिचड़ी''।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News