मेट गाला छोड़ पति संग बेबीमून एंजाॅय कर रही हैं दीपिका, लेटस्ट तस्वीर में दिखाया बेबी बंप

5/7/2024 1:12:40 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण इस समय अपनी लाइफ के खूबसूरत फेज यानि प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजाॅय कर रही हैं। दीपिका सितंबर महीने में प्यारे से बच्चे की मां बनेंगी। जैसे-जैसे महीना बीत रहा है, दीपिका खुद को ग्लैमर की दुनिया से दूर करती जा रही हैं।

PunjabKesari

 

इस साल तो उन्होंने दुनिया का प्रतिष्ठित फैशन इवेंट 'मेट गाला' भी स्किप कर दिया। जी हां, मेट गाला को स्किप कर दीपिका बेबीमून एंजाॅय कर रही हैं। दीपिका बेबीमून कहां मना रही हैं इसकी तो जानकारी नहीं हैं लेकिन उनकी एक तस्वीर जरूर सामने आई है जिसमें उनका बेबी बंप साफ दिख रहा है। 

PunjabKesari

 

सामने आई तस्वीर में दीपिका पति रणवीर सिंह संग किसी शिप की सीढ़ियों से नीचे उतर रही हैं। उन्होंने कंफर्टेबल और लूज कपड़े पहने हैं। फिर भी उनका बेबी बंप साफ दिख रहा है। दीपिका के पीछे व्हाइड कपड़ों में रणवीर सिंह भी नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari

बता दें कि दीपिका ने 2017 में इस फैशन इवेंट में डेब्यू किया था। फिर 2018 और 2019 में भी नजर आई थीं लेकिन प्रेग्नेंसी के चलते वह इस साल मेट गाला का हिस्सा नहीं बन पाईं।

PunjabKesari

 

 प्रेग्नेंसी में भी दीपिका का वर्क कमिटमेंट जारी है।  दीपिका इन दिनों 'सिंघम अगेन' की शूटिंग कर रही हैं। उनकी सेट से कुछ फोटोज भी वायरल हुई थीं। इस फिल्म में रणवीर सिंह भी हैं। इसके अलावा दीपिका को प्रभास के साथ 'कल्कि 2898 एडी' में भी नजर आएंगी जो 27 जून को थिएटर्स में रिलीज होगी।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News