पहली बार बेबी बंप के साथ दिखीं दीपिका पादुकोण,''सिंघम अगेन'' की शूटिंग के दौरान सेट से वायरल हुईं तस्वीरें

4/17/2024 3:29:31 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण जल्द ही मां बनने वाली है। दीपिका के घर सितंबर 2024 को प्यारे से बच्चे की किलकारी गूंजेगी। रणवीर औऱ दीपिका दोनों ही इस समय बेहद खुश हैं। वहीं प्रेग्नेंसी में अपना ख्याल रखने के साथ-साथ दीपिका काम पर भी पूरा फोकस कर रही हैं। दरअसल,दीपिका रोहित शेट्टी की डायरेक्टेड फिल्म 'सिंघम अगेन' में 'लेडी सिंघम' के रूप में नजर आएंगी। इनका एक लुक पिछले साल, 2023 में रिवील किया गया था जिसमें ये खून से लथपथ पुलिस की वर्दी में नजर आ रही थीं।

PunjabKesari

वहीं अब वह सेट से दीपिका की कुछ तस्वीरें सामने आईं हैं जिसमें उनके साथ रोहित शेट्टी नजर आ रहे हैं। बदन पर खाकी वर्दी, आंखों पर काला चश्मा और बालों का जूड़ा बनाए दीपिका एकदम बाॅसी लह रही हैं। उनके चारों डायरेक्टेर और क्रू मेंबर्स हैं।इसमें वह टीम के लोगों से और रोहित शेट्टी से निर्देश ले रही हैं। वहीं, सेट पर एक महिला भी है, जो स्टंट डबल की तरह लग रही हैं। अंदाजा लगाया जा रहा है कि वह एक्ट्रेस की जगह कुछ सीन्स करेंगी। जिससे उन्हें तकलीफ ना हो।

PunjabKesari

वायरल हो रही तस्वीरों में दीपिका पादुकोण का हल्का से बेबी बंप साफ नजर आ रहा है। एक्ट्रेस चार महीने की प्रेग्नेंट हैं। प्रेग्नेंसी अनाउंसमेंट के बाद ये पहली बार है जब दीपिका ऐसे फिट कपड़ों में सामने नजर आ रही हैं। लोगों का ध्यान उनके पेट की तरफ जा रहा है जो साफ-साफ हल्का सा उभरा नजर आ रहा है। 

 

 

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News