मंडी पंहुचा सलामन का परिवार, हुआ पहाड़ी अंदाज में अर्पिता का ''गृह प्रवेश''

5/25/2015 5:25:46 PM

मुंबई : बॉलीवुड के दबंग सलमान खान की बहन अर्पिता पहली बार पति आयूष शर्मा के साथ मंडी अपने ससुराल पहुंच गई हैं। अर्पिता-आयूष के साथ खान परिवार के सदस्य भी यहां पहुंच गए हैं। सलमान खान भी मंडी पहुंच गए हैं।
 
मंडी में आते ही सबसे पहले अर्पिता का गृह प्रवेश का कार्यक्रम हुआ। रिश्तेदारों के बीचऔर  पूरे रीति रिवाज के साथ अर्पिता ने पहाड़ी अंदाज में गृह प्रवेश किया। यहां मंडी में प्रशंसक उनकी एक झलक पाने के लिए काफी उत्सुक दिख रहे थे। आपको बता दें कि सोमवार को शहर के ऐतिहासिक जिमखाना क्लब में रिसेप्शन पार्टी होने जा रही है। इसमें बॉलीवुड के साथ राजनीतिक हस्तियां भी शामिल होंगी।
 
रविवार को अर्पिता-आयुष के साथ खान फैमिली से सलमान खान की मां सलमा, भाई सोहेल खान, बहन अलविरा, जीजा अतुल अग्निहोत्री के अलावा अन्य लोग देर शाम मंडी पहुंचे। अर्पिता और ससुराल से आए मेहमानों को पूर्व केंद्रीय मंत्री पंडित सुखराम के दी पाम रिजेंट होटल में ठहराया गया। यहां ग्रामीण विकास मंत्री अनिल शर्मा के परिवार ने मेहमानों का स्वागत किया। अनिल शर्मा की तरफ से बेटे आयूष शर्मा की शादी के रिसेप्शन को करीब 20 हजार निमंत्रण कार्ड दिए गए हैं। रिसेप्शन में लगभग 25 हजार से अधिक लोगों के पहुंचने का अनुमान है।
 
इतना हैं नहीं खबर है कि बॉलीवुड मेहमानों को हिमाचली संस्कृति से रू-ब-रू करवाने के लिए पड्डल में कल्चर प्रोग्राम भी रखा गया है। लोक गायक कुलदीप शर्मा के अलावा बालीचौकी से लोकनृत्य दल पारंपरिक वेशभूषा में नाटी प्रस्तुत करेगा।
 
गौरतलब है कि आयूष और अर्पिता की शादी पिछले साल 17 नवंबर को हैदराबाद के फलकनुमा पैलेस में बड़ी धूमधाम से हुई थी।

सबसे ज्यादा पढ़े गए


Related News