''बाजीराव मस्तानी'' के सेट पर रणवीर को लगी चोट

2/28/2015 10:30:57 AM

मुंबई : बॉलीवुड स्टार रणवीर सिंह संजय लीला भंसाली की फिल्म ''बाजीराव मस्तानी'' की शूटिंग के दौरान चोटिल हो गए हैं। रणवीर के कंधे में चोट आई है।
 
फिल्म के क्रू मेंबर ने बताया, ''ये एक फाइट सीक्वेंस के दौरान हुआ जिसमें उन्हें धक्का दिया गया और वो घायल हो गए। फर्स्ट एड लेने के बाद उन्होंने शूट खत्म किया। जिसके बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया।''
 
सूत्रों के अनुसार ''डॉक्टर ने रणवीर को दो दिन आराम करने को कहा है। वहीं फिल्म के क्रू मेंबर ने बताया ''वैसे भी  हमें अगले दिन शूट के लिए दूसरी लोकेशन पर शिफ्ट होना था और सामान को शिफ्ट करने में दो दिन लगने थे। ऐसे में रणवीर को आराम करने का वक्त मिल गया और वह फिर शूटिंग कर पाएंगे। ''
 
उधर रणवीर ने भी अपनी हालत के बारे में बताते हुए ट्विटर पर लिखा ''जहां तक चोट का सवाल है, मैं ठीक हूं। मर्द को दर्द नहीं होता और बड़ी बड़ी फिल्मों में ऐसी छोटी-छोटी बातें होती रहती हैं।''

सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News