IND VS NZ: पति विराट ने रचा तो खुशी से झूमीं अनुष्का ने की फ्लाइंग KISS, खेल के मैदान से 'किंग कोहली' ने पत्नी पर यूं लुटाया प्यार

11/16/2023 12:29:19 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. दुनियाभर में इस वक्त चारों तरफ क्रिकेट वर्ल्ड कप 2023 की धूम हैं। इंडिया ने न्यूजीलैंड को हराकर वर्ल्ड कप फाइनल में धांसू एंट्री मारी है। न्यूजीलैंड से हुए वर्ल्ड कप 2023 के सेमीफाइनल मैच में एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा के पति विराट कोहली ने 50 शतक लगाकर सबका दिल जीत लिया। कोहली की इस ऐतिहासिक पारी को देखकर अनुष्का खुशी से झूम उठीं और खेल के मैदान में अपने पति को खूब फ्लाइंग किस करती नजर आईं। वहीं, क्रिकेटर भी अनुष्का पर प्यार लुटाते हुए फ्लाइंग किस देते दिखे। कपल की ये तस्वीरें अब फैंस का खूब दिल जीत रही हैं।

PunjabKesari

सामने आई तस्वीरों में देखा जा सकता है कि विराट कोहली के 50वें शतक पूरे होने अनुष्का खुशी से झूम उठीं।

PunjabKesari

वह स्टेडियम में खड़े होकर उनके लिए तालियां बजाती दिखीं। साथ ही उनकी आंखों में खुशी के आंसू भी दिखाई दिए।

PunjabKesari

इतना ही नहीं, एक्ट्रेस ने पति को लगातार कई फ्लाइंग किस भी दीं। खेल के मैदान में पत्नी के चेहरे पर खुशी देख विराट भी बेहद खुश नजर आए और उन्होंने भी अनुष्का को फ्लाइंग किस दी। मैच से विरुष्का के ये आइकोनिक मोमेंट्स फैंस का खूब दिल जीत रहे हैं।

PunjabKesari

बता दें, अनुष्का शर्मा के पति विराट कोहली ने मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए सचिन तेंदुलकर के 49 शतकों के महारिकॉर्ड को तोड़ दिया है और अपना 50वां वनडे शतक बना लिया है, जिसके बाद हर कोई किंग कोहली को बधाई देता नजर आ रहा है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News