पत्नी किरण के बर्थडे पर अनुपम खेर का खास पोस्ट, बताया बहू घर लाने का है मोहतरमा को बेसब्री से इंतजार

6/14/2024 4:02:02 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस और सांसद किरण खेर 14 जून को अपना 72वां जन्मदिन सेलिब्रेट कर रही हैं। इस खास अवसर पर फैंस , सेलेब्स और करीबी उन्हें बर्थडे की खूब शुभकामनाएं दे रहे हैं। वहीं एक्टर अनुपम खेर ने भी खास अंदाज में अपनी पत्नी किरण खेर को जन्मदिन की बधाई दी है। एक्टर का ये पोस्ट फैंस खूब लाइक कर रहे हैं और एक्ट्रेस को बर्थडे विश भी कर रहे हैं।

PunjabKesari

 

अनुपम खेर ने अपने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया है। इसमें उन्होंने अपनी पत्नी किरण खेर के साथ बहुत सारी तस्वीरें दिखाई है। वीडियो के साथ अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा- जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनाएं प्रिय किरण। भगवान आपको दीर्घायु, स्वस्थ और शांतिपूर्ण लाइफ दे। आप प्रतिभा, ईमानदारी और मानवीय गरिमा की शक्ति हैं। चंडीगढ़ के लोगों के प्रति एक सांसद के रूप में आपका समर्पण अनुकरणीय रहा है।आपने लाइफ की सभी चुनौतियों का बड़ी हिम्मत से सामना किया है। शायद यह एकमात्र वाक्य है जिसका आप बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, 'बस अब सिकंदर की शादी हो जाए तो मैं सुख की सांस ले लूंगी'। काश ऐसा भी जल्द हो, आपकी लाइफ मंगलमय हो। हमेशा प्यार और प्रार्थनाएं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Anupam Kher (@anupampkher)

बता दें, अनुपम खेर और किरण खेर ने साल 1985 में शादी रचाई थी। दोनों की पहली मुलाकात चंडीगढ़ में हुई थी। शादी के बाद दोनों अक्सर एक दूजे के लिए प्यार जाहिर करते रहते हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Related News