जहीर संग शादी के बाद बदली सोनाक्षी सिन्हा की जिंदगी, बोलीं- ''सच कहूं तो बीते 7 साल बेहद अलग थे, अब चीजें..

7/5/2024 12:05:47 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा ने 23 जून को बॉयफ्रेंड जहीर इकबाल संग शादी कर जिंदगी की नई शुरुआत की है। शादी के कुछ दिनों बाद ही कपल हनीमून पर निकला था, जहां से उनकी रोमांटिक तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थी। वहीं, हाल ही में सोना ने एक फोटो शेयर कर बताया कि जहीर संग शादी के कुछ दिनों बाद ही उनकी जिंदगी बदल गई है। एक्ट्रेस का किया गया ये पोस्ट सोशल मीडिया पर खूब सुर्खियां बटोर रहा है।

PunjabKesari

 

सोनाक्षी सिन्हा ने हाल ही में पति संग एक लेटेस्ट सेल्फी शेयर की और इसके साथ ही बताया कि जहीर को डेट करने से लेकर, शादी के बाद तक उनकी लाइफ में क्या बदलाव आए हैं। फोटो के साथ एक्ट्रेस ने लिखा- 'ये फोटो मैं नॉर्मली पोस्ट कर रही हूं। अब हम 'बेस्ट फ्रेंड' नहीं रहे बल्कि पति-पत्नी बन चुके हैं। सच कहूं तो बीते 7 साल बेहद अलग लग रहे थे। अब चीजें अलग लग रही है।' अब सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस का ये पोस्ट फैंस का खूब ध्यान खींच रहा है।

 


बता दें, सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल ने शादी से पहले एक दूसरे को 7 साल तक डेट किया था और फिर परिवार वालों की मौजूदगी के बीच हमेशा एक दूजे का हाथ थाम लिया। कपल ने शादी के कुछ दिनों पहले एक-दूसरे को डेट करने की खबरों का खुलासा किया था।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Related News