वायरल हुआ करिश्मा कपूर की मेहंदी सेरेमनी का वीडियो, फंक्शन में उछल-कूद करती दिखीं छोटी-छोटी सी अनन्या और शनाया

12/28/2023 12:19:05 PM

मुंबई. बॉलीवुड में इन दिनों वेडिंग सीजन चल रहा है। एक के बाद एक स्टार्स अपने जीवनसाथी संग शादी के बंधन में बंध रहा है, जिनकी तस्वीरें और वीडियोज इंटरनेट पर खूब चर्चा बटोर रही हैं। इसी बीच एक्ट्रेस करिश्मा कपूर की शादी का एक थ्रोबैक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसमें पूरा कपूर खानदान एंजॉय करता नजर आ रहा है। वहीं, अनन्या पांडे और शनाया कपूर भी काफी छोटी-छोटी सी दिख रही हैं। तो आइए डालते हैं इस वीडियो पर एक नजर...

PunjabKesari


वायरल वीडियो में करिश्मा कपूर अपनी शादी में मेहंदी लगवाती नजर आ रही है। वह अपने हाथों और पैरों में मेहंदी लगवाती दिख रही हैं और  बहन करीना कपूर, मां बबीता और पापा रणधीर कपूर उनके आस-पास दिखाई दे रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Zoom TV (@zoomtv)

इस वीडियो में अनन्या पांडे और शनाया कपूर भी काफी छोटी-छोटी दिख रही हैं। दोनों ने अपने हाथों पर मेहंदी लगवा रखी है और कैमरे में अपने हाथ दिखाकर काफी उछल रही हैं।

PunjabKesari

 

साल 2003 में हुई थी शादी और फिर हो गया था तलाक


बता दें, अभिषेक बच्चन से सगाई टूटने के बाद करिश्मा कपूर ने जाने-माने बिजनेसमैन संजय कपूर संग 2003 में धूमधाम से शादी हुई थी। इस शादी से एक्ट्रेस को दो बच्चे समायरा और कियान हुए। हालांकि, 11 साल करिश्मा संजय से अलग हो गई और बच्चे अपनी मां के साथ ही रहते हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News