Amitabh Bachchan को है अपनी नातिन पर गर्व, KBC 15 के एपिसोड में बताई खास वजह

9/12/2023 10:55:17 AM

मुंबई। ‘कौन बनेगा करोड़पति 15’ को होस्ट कर रहें अमिताभ बच्चन ने बीते सोमवार के एपिसोड में अपनी नातिन से जुड़ी ऐसी खास बातें बताई जिस कारण वे अपनी नातिन पर गर्व महसूस करते हैं। शो के 11वें एपिसोड में दो महिलाएं आईं थी जो अपने गांव में बदलाव बदलाव लाने की कोशिश कर रही हैं। अमिताभ बच्चन ने दोनो के काम की खूब तारीफ की और दोनो का खूब सम्मान भी किया। 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)

इसी दौरान बिग बी ने बताया कि वे अपनी नातिन नव्या नवेली नंदा पर बहुत गर्व महसूस करते हैं। अमिताभ बच्चन ने बताया कि नव्या और उसके कॉलेज की कुछ लड़कियां हैं, जो उन महिलाओं की उनके हर महीने आने वाले पीरियड्स में मदद करने के लिए एक साथ आई हैं।

एक्टर ने बताया कि एक जगह है जहां महिलाओं को अपने पीरियड्स के दौरान घर से दूर जंगल में रहना पड़ता है, जिसके लिए नव्या और कुछ लड़कियां उन महिलाओं के लिए छोटी झोपड़ियां बनाने का अभियान शुरू किया है, ताकी वे सुरशक्षित घर से दूर रह सके।    

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi


Recommended News

Related News