सामने आई कृति सेनन और सुशांत सिंह की बेहद रोमांटिक तस्वीरें

11/24/2015 5:22:50 PM

मुंबई : फिल्म ''हीरोपंती'' से बॉलीवुड डेब्यू करने वाली अभिनेत्री कृति सेनन अब अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत के साथ रोमांस करती नजर आएंगी। इस फिल्म का निर्देशन दिनेश विजान कर रहे हैं। 

इस फिल्म के फर्स्ट लुक की कुछ तस्वीरें मशहूर ट्रेड एनालिस्ट तरन आदर्श ने ट्विटर पर शेयर की हैं। जिसमें कृति और सुशांत काफी रोमांटिक अंदाज में नजर आ रहे हैं। यह फिल्म एक रोमांटिक लव स्टोरी होगी जो 2016 की शुरुआत में फ्लोर पर जाएगी और नवंबर में रिलीज होगी। 

बता दें कि अगले महीने कृति सेनन रोहित शेट्टी निर्देशित फिल्म दिलवाले में नजर आएंगी। इस फिल्म में उनके साथ सुपरस्टार शाहरूख खान, काजोल और वरूण धवन भी हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News