माथे पर बिंदी, कजरारे नैन,कलीरे...हुस्न परी बन रणवीर संग रैंप पर उतरी कृति, लाल जोड़े में चमकीं एक्ट्रेस

4/15/2024 2:57:44 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन हाल ही में एक्टर रणवीर सिंह और फैशन डिजाइन मनीष मल्होत्रा के साथ वाराणसी पहुंची। वाराणसी पहुंचने के बाद रणवीर और कृति ने बाबा विश्वनाथ के दर्शन किए थे। इसके बाद स्टार्स ने काशी के गंगा घाट किनारे रैंप वाॅक किया। दरअसल, काशी के गंगा घाट पर इंडियन माइनॉरिटी फाउंडेशन की ओर से दो दिवसीय कार्यक्रम 'धरोहार काशी की' का प्रोग्राम रखा गया है।

PunjabKesari

इसका थीम बनारस के कल्चर को रिप्रेजेंट करना था। इसी शो में रणवीर और कृति भी रैंप पर उतरे और अपने फैशन का जलवा बिखेरा।  इस दौरान की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं जिसमें रणवीर और कृति का बनारसी अटायर में लुक देखते ही बन रहा है।

PunjabKesari

 

लुक की बात करें तो कृति सेनन सिल्क का रेड कलर का लहंगा पहने नजर आ रही हैं। हाथों में गजरे के बने कलीरे, माथे पर टीका, सिर पर पल्लू लिए कृति सेनन किसी रानी से कम नहीं लग रही हैं। मिनिमल मेकअप,माथे पर बिंदी, कजरारे नैन कृति की ब्यूटी को चार-चांद लगा रहे हैं। वहीं रणवीर सिंह भी सिल्क स्टाइल शेरवानी में बेहद डेशिंग लग रहे हैं। कृति सेनन और रणवीर सिंह स्टेज पर पोज करने के साथ-साथ रैंप पर वॉक भी करते दिखाई दे रहे हैं। फैंस इन तस्वीरों को काफी पसंद कर रहे हैं।

PunjabKesari

 

काम की बात करें तो कृति सेनन ने साल 2024 में अब तक दो बैक-टू-बैक हिट फिल्में दे डाली हैं। पहली 'तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया' में कृति सेनन, शाहिद कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आई थीं। दूसरी फिल्म 'क्रू' में कृति ने तब्बू और करीना कपूर खान के साथ स्क्रीन शेयर की थी। वहीं रणवीर सिंह आखिरी बार सिल्वर स्क्रीन पर आलिया भट्ट के साथ फिल्म 'रॉकी और रॉनी की प्रेम कहानी' में नजर आए थे। अब एक्टर जल्द ही 'सिंघम 3' और 'डॉन 3' में नजर आएंगे। 

PunjabKesari


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News