जब बिग-बी और दीपिका से साइना ने की खास मुलाकात, की जमकर मस्ती

8/29/2016 10:39:10 AM

मुंबईः इंडियन स्टार शटलर साइना नेहवाल कई दिनों तक हॉस्पिटल में एडमिट रहीं। कुछ दिनों पहले ही वह डिस्चार्ज हुई हैं। कुछ दिन पहले ही साइना की घुटनों की सर्जरी हुई है। साइना इन दिनों मुंबई मे हैं और हाल ही में वह बाॅलीवुड के दो बड़े स्टार्स के इंविटेशन पर उनके घर पहुंची। ये दो बड़े स्टार अमिताभ बच्चन और दीपिका पादुकोण हैं।

 
बिग बी से मुलाकात
साइना नेहवाल हाल ही में बिग बी के बुलावे पर उनके घर पहुंचीं। बिग बी के घर साइना अपने पापा के साथ पहुंचीं थीं, जिसकी फोटो उन्होंने अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर की। साइना ने बिग बी की कंपनी को खूब एन्जॉय किया और इसे अपनी लाइफ के मेमोरेबल मोमेंट्स में से एक बताया।
 
दीपिका के साथ डिनर
बिग बी से मिलने के बाद साइना मुंबई में बॉलीवुड एक्ट्रैस दीपिका पादुकोण से मिलने उनके घर भी गई। आपको बता दें कि दीपिका और साइना काफी अच्छी दोस्त हैं और दीपिका को भी बैडमिंटन खेलना काफी अच्छा लगता है। इस दौरान साइना ने दीपिका के साथ डिनर भी किया। साइना के मुताबिक उन्हें दीपिका के साथ डिनर करके खूब मजा आया। 

सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News