OMG!! अब ये क्या करती दिखी Big b की नातिन, जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान-परेशान

6/29/2016 11:20:44 AM

मुंबई: बॉलीवुड के महानायक अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नंदा अकसर सोशल मीडिया पर अपने तस्वीरों को लेकर छाई रहती हैं। नव्या नवेली नंदा हर बार सुर्खियों में छाने का कोई ना कोई बहाना ढूंढ़ लेती हैं। पिछले कुछ समय से सोशल मीडिया की क्वीन बनी हुई हैं। हर कैमरे की नजर नव्या के हर मूव पर है और इस बार वो एक पार्टी में ''स्मोकिंग'' करती नजर आई हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि पार्टी के दौरान नव्या नवेली सिगरेट को जलाने की कोशिश कर रही हैं। उनकी ये हरकत कैमरे में कैद हो चुकी है। 

आपको बता दें कि नव्या ने ऐसा करने से पहले कैमरे से काफी छुपने की कोशिश की लेकिन 19 साल की नव्या की इस हरकत को कैमरे ने उसे कैद ही कर लिया। नव्या नवेली अपने दोस्तों के साथ हार्ड पार्टी करने के लिए मशहूर हैं। 

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News