''जज्बा'' को मिला यू/ए सर्टिफिकेट

9/25/2015 4:47:18 PM

मुंबई: ऐश्वर्या राय बच्चन अभिनीत मोस्ट अवेटेड फिल्म ''जज्बा'' को केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड (सीबीएफसी) से यू/ए प्रमाण-पत्र मिला है। फिल्म निर्देशक संजय गुप्ता ने ट्विटर पर इस बारे में जानकारी दी। उन्होंने बताया, "जज्बा को सेंसर बोर्ड से यू/ए प्रमाण-पत्र मिला है एक्शन और रोमांच से भरपूर यह फिल्म केवल ऐश्वर्या के कारण सुर्खियों में नहीं है, बल्कि इसमें इरफान खान और शबाना आजमी जैसे मशहूर सितारे भी हैं।

फिल्म में ऐश्वर्या वकील की भूमिका निभा रही हैं, जिन्हें एक अपराधी को बचाने के लिए जबरन मुकदमा लड़ने को कहा जाता है। उन्हें जिसका मुकदमा लड़ने के लिए कहा जाता है वह दुष्कर्म और हत्या के मामले में दोषी करार दिया गया होता है। ऐश्वर्या राय बच्चन फिल्म जज्बा से बड़े परदे पर पांच साल बाद वापसी कर रही हैं। ऐश्वर्या पिछली बार वर्ष 2010 में निर्दशक संजय लीला भंसाली की फिल्म ‘गुजारिश’ में अभिनेता ऋतिक रोशन के अपोजिट दिखाई भी दी थीं। फिल्म में इरफान ने एक पुलिस अधिकारी की भूमिका निभाई है। ''जज्बा'' 9 अक्टूबर को प्रदर्शित होगी।

 

सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News