यो यो हनी सिंह को 'मखना' के लिए मिला 'बेस्ट नॉन-फिल्मी सॉन्ग' का खिताब!

4/30/2019 7:52:43 PM

नई दिल्ली। अपने  गीत 'मखना'  (Makhna song) के साथ, यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh)   एक बार फिर अपना जादू बिखेरने में कामयाब रहे, जिसे दुनिया भर से शानदार प्रतिक्रिया प्राप्त हुई है। रिलीज होते ही इस गाने ने यूट्यूब पर तहलका मचा दिया था। 21 दिसंबर को टी-सीरीज के तहत रिलीज किया गया मखना दर्शकों के बीच धूम मचाने में कामयाब रहा था।  

 

यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) ने अपने सोशल मीडिया पर यह उपलब्धि साझा करते हुए लिखा, 'Thank you so much for making #Makhna - Best Non Film Song. Much love and respect #YoYo #sonymixaudiencemusicawards.'

 

यो यो हनी सिंह (Yo Yo Honey Singh) ने अपने कैरियर में कई सफल चार्टबस्टर्स दिए हैं, जो लंबे समय तक दर्शकों के दिलों पर राज करते हुए पसंदीदा पार्टी गीत साबित हुए हैं। संगीत सनसनी के स्टारडम को देखते हुए अब उन पर भी एक गाना बन गया है। हाल ही में, यो यो हनी सिंह ने अपने चार्टबस्टर गीत 'दिल चोरी' के लिए मुंबई में आयोजित हालिया संगीत पुरस्कार में 'सॉन्ग ऑफ द ईयर' का पुरस्कार जीता था।  

 

यो यो हनी सिंह ने अपनी भावनाएं व्यक्त करते हुए कहा,  'मेरे गीतों को मिल रही प्रतिक्रिया से मैं वास्तव में अभिभूत महसूस कर रहा हूं। यह उत्साहजनक है कि दर्शकों को मेरा संगीत भी पसंद आ रहा है। मखना के साथ, मैंने यहां क्यूबा वाइब्स पैदा करने की कोशिश की है और मुझे जो प्रतिक्रिया मिली वह बेहद शानदार है।

 

सिर्फ इतना ही नहीं, मेरे पसंदीदा गीत 'दिल चोरी' और 'छोटे छोटे पेग' के दोनों रीक्रिएशन वर्शन को भी दर्शकों से जबरदस्त प्रतिक्रियाएं प्राप्त हुई हैं। मुझे लगता है कि अवार्ड्स निश्चित रूप से इस बात की गवाही देते हैं कि आपके काम को इंडस्ट्री में स्वीकार किया जा रहा हैं, लेकिन मेरे असली अवार्ड मेरे प्रशंसक हैं और उनका प्यार है जिनके लिए मैं हर गाने के साथ नया संगीत लाता रहूंगा।

 

अपने करियर की शुरुआत में, मैंने अपने दर्शकों का मनोरंजन करते रहने का वादा किया था और मैं अपनी तरफ से हर बार पूरी कोशिश करूंगा और मनोरंजन में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करता रहूंगा।' साल 2018 यो यो हनी सिंह के लिए एक शानदार वर्ष रहा है, जिसमें गायक ने दिल चोरी और छोटे छोटे पेग, दिस पार्टी इज ओवर नाउ, रंगतारी से ले कर शाहिद कपूर-कियारा आडवाणी पर फिल्माया गया सिंगल उर्वशी जैसे कई चार्टबस्टर्स गानों के साथ दर्शकों का खूब मनोरंजन किया था। वर्तमान में, यो यो हनी सिंह अपने आगामी गीतों के लिए कमर कस रहे हैं और उनके प्रशंसक बेसब्री से उनके आगामी गाने का इंतजार कर रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Chandan


Recommended News

Related News