आखिर क्यों साथ में काम नहीं करना चाहते वरुण और आलिया, जानिए वजह

8/20/2017 1:41:33 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन स्टूडेंट ऑफ द ईयर से लेकर बद्रीनाथ की दुल्हनियां तक आलिया भट्ट के साथ कैमिस्ट्री हमेशा ही दर्शकों ने पसंद किया है लेकिन हाल ही में एक खबरे सामने आई है कि वरुण और आलिया की जोड़ी एक साथ काम नहीं करना चाहती।

PunjabKesari

सूत्रों के मुताबिक दोनों ने काफी सख्ती के साथ ये फैसला कर लिया है, अब दोनों साथ काम नहीं करेंगे। करियर की शुरुआत से लेकर अब तक वरुण और आलिया लगभग आठ फिल्में कर चुके हैं। इनमें से तीन फिल्में दोनों ने एक साथ की थीं। 

PunjabKesari

वैसे स्टूडेंट ऑफ द ईयर के बाद "हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया" और "बद्रीनाथ की दुल्हनिया" में वरुण और आलिया एक साथ नजर आए थे। तीनों ही फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छी कमाई की थी। वो समय ऐसा था जब प्रोड्यूसर्स की नजर इन दोनों को एक साथ कास्ट करने पर टिकी हुई थी। कई जानकारों ने तो इन्हें शाहरुख-काजोल और गोविंदा-करिश्मा जैसी हिट जोड़ी मान लिया था। 

PunjabKesari

बता दें कि इन दिनों जुड़वा-2 की रिलीज की तैयारी में हैं। इस फिल्म में वह पहली बार डबल रोल में नजर आएंगे। इसमें उनके साथ जैकलिन फर्नांडिज और तापसी पन्नू हैं। वहीं आलिया मेघना गुलजार की फिल्म राजी की शूटिंग में व्यस्त हैं। इस फिल्म में वह एक कश्मीरी जासूस का रोल कर रही हैं।


PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए


Recommended News

Related News