मौसी संग नानी के घर पहुंची राहा: दो पोनीटेल..प्रिंटेड फ्राॅक में क्यूट दिखीं ''कपूर खानदान'' की प्रिंसेस,भांजी को सीने से लगाए दिखीं शाहीन

4/29/2024 1:00:45 PM

मुंबई: आलिया भट्ट और रणबीर कपूर की बेटी राहा कपूर इंडस्ट्री में सबसे पसंदीदा स्टार किड्स में से एक हैं। जब भी राहा मम्मी-पापा या फैमिली के किसी मैंबर के साथ स्पाॅट होती हैं तो उनकी तस्वीरें सामने आते ही वायरल हो जाती हैं। हों भी क्यों ना आखिर कपूर खानदान की ये प्रिंसेस है ही इतनी क्यूट। राहा की क्यूटनेस देख हमेशा ही लोगों का दिल पिघल जाता है। वहीं अब एक बार फिर रणबीर की प्रिंसेस की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाईं हुईं हैं।

PunjabKesari

दरअसल, 28 अप्रैल को राहा को अपनी मौसी शाहीन भट्ट के साथ अपनी नानी सोनी राजदान के घर जाते देखा गया। इन तस्वीरों में घर में प्रवेश करते समय शाहीन ने राहा को अपनी बाहों में पकड़ रखा था। वहीं नानी भी उनके साथ थीं। लुक की बात करें तो शाहीन ने प्रिंटेड ड्रेस में खूबसूरत दिखीं।

PunjabKesari

आलिया-रणबीर की बेटी प्रिंटेंड फ्राॅक में हमेशा की तरह प्यारी लगीं। इस दौरान राहा ने दो पिगटेल की थीं जो उन्हें और भी क्यूट बना रही थीं।

PunjabKesari

 

इस दौरान राहा दुनिया-जहां से अंजान अपनी बड़ी-बड़ी आखों से टुकुर-टुकुर इधर-उधर देखती रही।

PunjabKesari

आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 6 नवंबर, 2022 को पेरेंट्स बने थे। 25 दिसंबर, 2023 को उन्होंने उसका चेहरा दुनियावालों को दिखाया था जिसके बाद उसके नैन-नक्श की चर्चा होने लगी थी। लोग उसकी आंखों की दादा राज कपूर से तुलना कर रहे थे।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News