शादी के एक महीने बाद वृशिका मेहता ने नए घर में किया प्रवेश, सिर पर कलश रख एक्ट्रेस ने पति संग ली एंट्री

1/7/2024 5:13:15 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी एक्ट्रेस वृशिका मेहता के लिए नया साल 2024 ढेर सारी खुशियां लेकर आया है। नए वर्ष में वृशिका अपने पति सौरभ घेडिया संग नए घर में शिफ्ट हो गई हैं। एक्ट्रेस ने पूरे रीति-रिवाज के साथ अपने नए घर में प्रवेश किया, जिसका वीडियो उन्होने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है। फैंस कपल के इस वीडियो को खूब लाइक कर रहे हैं और नए घर के लिए उन्हें बधाइयां भी दे रहे हैं।

PunjabKesari


वृशिका मेहता ने गृह प्रवेश का वीडियो शेयर कर कैप्शन में लिखा-"नई शुरुआत"। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक्ट्रेस सिर पर नारियल और कलश रख पति संग घर में प्रवेश करती हैं। इसके बाद दोनों अपने हाथों से स्वास्तिक बनाते हुए पूजा करते हैं और घर को सजाते हैं। वीडियो के आखिर में एक्ट्रेस खिलखिलाते हुए अपना घर फैंस को दिखाती हैं। इस दौरान वह रेड सूट में बेहद खूबसूरत लगती हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Vrushika Mehta (@vrushyy)


बता दें, वृशिका मेहता ने पिछले महीने यानी दिसंबर, 2023 में अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड सौरभ घेडिया संग शादी रचाई थी और अब नए साल पर नए घर में प्रवेश कर लिया है।

काम की बात करें तो वृशिका मेहता ने शो आसमां से अपने करियर की शुरुआत की थी। इसके बाद वह दिल दोस्ती डांस, इश्कबाज , ये तेरी गलियां और ये रिश्ता क्या कहलाता है जैसे शोज में नजर आईं। वहीं, एक्ट्रेस के पति सौरभ की बात करें तो वह टोरंटो बेस्ड सॉफ्टवेयर इंजीनियर हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News