विल स्मिथ के भारत आने पर वीर दास ने मजाकिया अंदाज में किया स्वागत, कहा- क्या वह कॉमेडियन को हाथों से थप्पड़ मारना बंद कर सकते हैं'
4/24/2022 12:49:17 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. पिछले महीने थप्पड़ कांड को लेकर चर्चा में आए विल स्मिथ इन दिनों भारत आए हुए हैं। बीते शनिवार विल को मुंबई के कालिना एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया। उन्हें इंडिया में देख एक बार फिर उनका थप्पड़ कांड वाला किस्सा ताजा हो गया है। सोशल मीडिया पर यूजर्स उनके भारत दौरे पर अपनी तरह-तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। इसी बीच भारतीय कॉमेडियन वीर दास ने विल के लिए एक 'वेलकम' पोस्ट शेयर किया है, जो खूब पढ़ा जा रहा है।
वीर दास ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किए अपने पोस्ट में लिखा, "क्या स्मिथ भारत में हैं? अच्छा। वह कॉमेडियन को अपने हाथों से थप्पड़ मारना बंद करना सीख सकते हैं और कानूनी मामलों के साथ थप्पड़ मारना शुरू कर सकते हैं।"
इस पोस्ट के कैप्शन में वीर ने लिखा- वेल्कम. वेल्कम. वीर की इस पोस्ट पर यूजर्स भी जबरदस्त प्रतिक्रिया दे रहे हैं।
क्या है थप्पड़ कांड
दरअसल, पिछले महीने कॉमेडियन क्रिस रॉक लॉस एंजिल्स में आयोजित हुए ऑस्कर पुरस्कार को होस्ट कर रहे थे। क्रिस रॉक ने विल स्मिथ की पत्नी जड़ा पिंकेट स्मिथ के गंजेपन का मजाक उड़ाया था। हंसी- मजाक से शुरू हुआ यह मामला धीरे-धीरे इतना बढ़ गया कि स्मिथ ने मंच पर जाकर क्रिस को थप्पड़ मार दिया। वहीं बाद में क्रिस ने अपनी इस हरकत के लिए माफी भी मांगी थी।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

राजनयिक मिशन एवं राजनयिकों की रक्षा के लिए प्रतिबद्ध हैं: अमेरिका

Chaitra Navratri Ashtami & Maha Navami muhurat: ये है अष्टमी और नवमी पर कंजक पूजा का शुभ मुहूर्त

Ram Navami: कल मनाई जाएगी राम नवमी, सुख-सम्पत्ति प्रदान करने वाले ‘भगवान श्री राम’

Maha Ashtami Puja: कंजक पूजा के बाद करें ये आरती, मां महागौरी होंगी प्रसन्न