येलो ट्विनिंग कर एक दूजे में खोए वरुण-लावण्या को लगी शगुन की हल्दी, चिरंजीवी ने पत्नी संग कपल को दिया आशीर्वाद

11/1/2023 11:05:26 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. साउथ स्टार वरुण तेज जल्द ही सिंगल से मिंगल होने वाले हैं। 1 नवंबर को वह अपने सपनों की राजकुमारी एक्ट्रेस लावण्या त्रिपाठी संग शादी के बंधन में बंध जाएंगे। ऐसे में दोनों के वेडिंग फंक्शन खूब धूमधाम से मनाए जा रहे हैं। इसी बीच कपल की हल्दी सेरेमनी की कुछ तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं, जिन्हें फैंस खूब लाइक कर रहे हैं।

PunjabKesari



सामने आई फोटोज में देखा जा सकता है कि वरुण तेज-लावण्या त्रिपाठी येलो अटायर में एक-दूसरे के साथ ट्विन करते नजर आ रहे हैं।

PunjabKesari


 
जहां वरुण येलो कुर्ता और पायजामा में काफी डैशिंग लग रहे हैं, तो वहीं उनकी मंगेतर लावण्या येलो चोली और व्हाइट रंग का लहंगा पहने खूबसूरत लग रही हैं।

PunjabKesari


एक फोटो में होने वाले दूल्हा-दुल्हन एक-दूसरे की आंखों में डूबे नजर आ रहे हैं। दूसरी फोटो में सुपरस्टार चिरंजीवी और उनकी पत्नी सुरेखा कपल को हल्दी लगाते हुए पोज दे रहे हैं।

 

 


बता दें, वरुण तेज और लावण्या 1 नवंबर 2023 को करीब 2 बजकर 48 मिनट पर इटली में शादी के बंधन में बंधेंगे। वहीं, शादी के बाद 5 नवंबर को यह कपल हैदराबाद में ग्रैंड रिसेप्शन का आयोजन करेगा।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Recommended News

Related News