''हमारी बेबी गर्ल आ गई..पहला पोस्ट शेयर कर वरुण धवन ने जाहिर की पापा बनने की खुशी, बधाइयों का लगा तांता

6/4/2024 2:07:25 PM

बॉलीवुड तड़का टीम.  एक्टर वरुण धवन के घर हाल ही में खुशियों ने दस्तक दी है। पत्नी नताशा दलाल ने सोमवार रात प्यारी सी बिटिया को जन्म दिया है। नन्ही परी के पिता बनकर वरुण की खुशी का कोई ठिकाना नही हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर पहला पोस्ट शेयर कर पापा बनने की खुशी बयां की है। एक्टर का ये पोस्ट खूब वायरल हो रहै है और फैंस व करीबी उन्हें लगातार बधाइयां देते नजर आ रहे हैं।

 

PunjabKesari


अपने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर कर वरुण धवन ने कैप्शन में लिखा- ''हमारी बेबी गर्ल आ गई है। आप सब का बहुत बहुत आभार बेटी और उनकी मां के लिए दुआएं देने के लिए। हरे राम हरे राम, राम राम हरे हरे कृष्ण हरे कृष्ण कृष्ण कृष्ण हरे हरे।'' 

PunjabKesari

 

बता दें, सोमवार सुबह लेबर पेन होने के बाद नताशा दलाल को हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था और रात को यह खुशखबरी मिली वरुण धवन एक बेटी के पिता बन गए हैं।


बताते चले वरुण धवन और नताशा दलाल ने साल 2021 में गुपचुप शादी रचाई थी और अब शादी के 3 साल बाद पहले बच्चे यानी बेटी का स्वागत किया है।


 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Related News