बोनी कपूर के गलत तरीके से छूने पर उर्वशी का रिएक्शन, एक्ट्रेस ने यूं लगाई फटकार

4/2/2019 12:49:17 PM

मुंबई: बॉलीवुड इंडस्ट्री के कई सितारों ने बीती 31 मार्च को फेमस प्रोड्यूसर जयंतीलाल गढ़ा के बेटे अक्षय गढ़ा के वेडिंग रिसेप्शन में शिरकत की। पार्टी में मिनी माथुर, कबीर खान, पूनम ढिल्लन और सुभाष घई जैसे सितारे पहुंचे। वहीं फिल्ममेकर बोनी कपूर और उर्वशी रौतेला भी नजर आए। वहीं अब बोनी और उर्वशी की एक वीडियो वायरल हो रही है, जिसकी वजह से वह ट्रोल हो गए है।

 

PunjabKesari

 

वीड‍ियो में बोनी, उर्वशी से मिलते नजर आ रहे हैं। यहां दोनों ने मीडिया को पोज दिए। इसी दौरान बोनी ने उर्वशी की कमर पर हाथ थपथपाया और बाय बोलकर आगे बढ़ गए। ये वीडियो देख सोशल मीडिया यूजर्स ने बोनी कपूर को ट्रोल करना शुरू कर दिया। एक सोशल मीडिया यूजर ने लिखा है, "क्या बोनी कपूर ने वाकई उर्वशी रौतेला के पीछे हाथ मारा या फिर मैं गलती कर रहा हूं।" एक अन्य यूजर का कमेंट है, "यह बर्दाश्त करने लायक नहीं है। फिर चाहे गलती से हुआ हो या फिर जानबूझकर किया गया हो।''

 

PunjabKesari


बता दें कि ये वीडियो हर जगह आग की तरह फैल गई। मगर अब उर्वशी ने इस खबर पर नाराजगी जाहिर की है। दरअसल, उर्वशी ने वीड‍ियो पर एक रिपोर्ट की कवरेज को लेकर नाराजगी जताई। उर्वशी ने कहा, "इस तरह की न्यूज करके आप मह‍िला सशक्त‍िकरण की बातें करते हैं। देश के एक सुप्रीम न्यूजपेपर में ये न्यूज है। अच्छा होगा आप गर्ल पॉवर की बातें नहीं करें।" न्यूजपेपर ने उर्वशी और बोनी कपूर की तस्वीरों पर "डोंट टच मी" ल‍िखकर एक तस्वीर को चलाया था।

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News