गांजा को देश में लीगल करवाना चाहते हैं उदय चोपड़ा, जानिए वजह

9/14/2018 5:48:04 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्टर उदय चोपड़ा ने हाल ही में गांजा को लेकर एक बड़ी बात बोल दी है। ये बात उन्होंने ट्वीट कर कही है। उदय लिखते है- "मुझे लगता है कि भारत को गांजा वैध कर देना चाहिए। सबसे पहले, यह हमारी संस्कृति का हिस्सा है। दूसरा, मुझे लगता है कि यदि इसे वैध कर दिया जाए और इस पर टैक्स लगाया जाए तो यह राजस्व का बड़ा स्रोत हो सकता है। इसके अलावा सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि इसके बहुत सारे चिकित्सकीय लाभ हैं।"

 

 बता दें उदय चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत फिल्म 'मोहब्बतें' से की थी। इस फिल्म में मुख्य भूमिका में शाहरुख, ऐश्वर्या और अमिताभ नजर आए थे। इसके बाद कई फिल्मों में हाथ आजमाया लेकिन उन्हें कोई खास सफलता नहीं मिली। आखिरी बार उदय यशराज बैनर तले बनी फिल्म 'धूम' 2 में नजर आए थे।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News