तुनिशा का मोबाइल खोलेगा सारे राज, सामने आएगी शीजान के बार-बार बयान बदलने की वजह!

12/27/2022 10:37:55 AM

मुंबई। तुनिशा शर्मा के सुसाइड मामले में उनके एक्स बॉयफ्रेंड और टीवी एक्टर शीजान खान से मुंबई पुलिस लगातार पूछताछ कर रही है। शीजान को कोर्ट ने चार दिनों के लिए पुलिस कस्टडी में भेजा था। इस दौरान उन पर कई बड़े आरोप लग रहे हैं और कई खुलासे भी हो रहे है। बताया गया था कि शीजान खान, तुनिशा शर्मा पर चीट कर रहे थे, इस बारे में एक्ट्रेस को पता चल गया था और वो इससे परेशान थीं। अब शीजान ने इस दावे को झुठला दिया है।

शीजान ने अपनी जिंदगी में किसी और लड़की के होने की बात से इनकार कर दिया है। शीजान बार-बार बयान बदल रहा है। अभी तक ब्रेकअप की साफ वजह पता नहीं चल पाई। फिलहाल केस से जुड़े 17 लोगों के बयान दर्ज हो चुके हैं। सेट पर खुदकुशी के दौरान जितने लोग मौजूद थे सभी के बयान दर्ज होंगे।

शीजान खान की सीक्रेट गर्लफ्रेंड के बारे में पुलिस पता लगाने की कोशिश कर रही है। हालांकि शीजान ने ऐसा होने से इनकार किया है। लेकिन पुलिस को उसके बयानों पर यकीन नहीं है। तुनिशा का आईफोन स्विच ऑफ है। उस फोन में पासवर्ड भी लगा है, इसीलिए खुल नहीं रहा। इसका डेटा निकालने में साइबर एक्सपर्ट्स की मदद ली जाएगी। जबकि शीजान के फोन से डेटा रिट्रीव किया जा रहा है।

तुनिषा की मां ने बयान दिया था कि शीजान ने उनकी बेटी को शादी करने का वादा कर उससे ब्रेकअप कर लिया था। तुनिशा की मां का कहना था कि शीजान ने उनकी बेटी का इस्तेमाल किया है, इसी के आधार पर एक्टर के खिलाफ FIR दर्ज हुई थी।

एक्ट्रेस तुनिशा शर्मा की दोस्त राया लबीब ने बताया है कि शीजान के कई लड़कियों संग अफेयर रहे हैं। वो एक साथ कई लड़कियों के साथ रिश्ते में था। उसके एक साथ 6 से 10 महिलाओं के साथ शारीरिक संबंध भी चल रहे हैं। राया का दावा है कि उन्हें इन बातों के बारे में शीजान को डेट कर चुकी एक लड़की से पता चला था। इस लड़की के साथ शीजान खान रिश्ते में थे और चार महीने पहले तुनिशा शर्मा से मुलाकात के बाद उससे ब्रेकअप कर लिया था। वो लड़की अब डिप्रेशन में हैं और अपना इलाज करवा रही है। वो इस बारे में किसी से बात नहीं करना चाहती।'

राया लबीब की मानें तो, 'शीजान ने अपनी सेक्सुअल डिजायर को पूरा करने के लिए कई महिलाओं का इस्तेमाल किया है। वो उनसे प्यार और कमिट्मेंट के वादे किया करता था। वो उन सभी पर चीट कर रहा था। शीजान उन सभी के साथ सिर्फ फिजिकल रिलेशन के लिए था। उसे प्यार और कमिट्मेंट में कोई दिलचस्पी नहीं थी। उसने यही तुनिशा के साथ भी किया और फिर उससे ब्रेकअप कर लिया। तुनिशा को हाल ही में शीजान के ढेरों पार्टनर्स और रिलेशनशिप के बारे में पता चला था।'


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Sub Editor

Diksha Raghuwanshi


Recommended News

Related News