''तारक मेहता का...'' के ''टप्पू'' राज अनादकट की लाइफ में हुई प्यार की एंट्री, मिस्ट्री गर्ल का हाथ थाम दिए रोमांटिक पोज

5/31/2024 11:11:14 AM

बॉलीवुड तड़का टीम. टीवी सीरियल तारक मेहता का उल्टा चश्मा में टप्पू का रोल निभाने वाले एक्टर राज अनादकट अक्सर अपनी लव लाइफ को लेकर सुर्खियों में रहते हैं। कई बार एक्टर का नाम सीरियल में बबीता जी का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस मुनमुन दत्ता के साथ जुड़ चुका है। इन सब तमाम अफवाहों के बीच पहली बार मिस्ट्री गर्ल संग अपना एक वीडियो शेयर किया है। इस लड़की को राज की सीक्रेट गर्लफ्रेंड बताया जा रहा है।

PunjabKesari


दरअसल, राज अनादकट ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक प्यार भरा वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में राज तो काफी हैप्पी नजर आ रहे हैं, लेकिन मिस्ट्री गर्ल का चेहरा नजर नहीं आ रहा।वीडियो की शुरुआत राज के हाथ में मौजूद एक डायरी से होती है, जिसमें शी इज माय एंजल (ये मेरी परी है) लिखा है। इसके बाद वीडियो में एक लड़की चलते हुए दिख रही हैं और राज समंदर किनारे बैठे डायरी में कुछ लिख रहे हैं।

 

View this post on Instagram

A post shared by Raj Anadkat (@raj_anadkat)

वीडियो में दोनों के कई क्यूट मोमेंट देखने को मिलते हैं। कभी राज अपनी मिस्ट्री गर्ल का हाथ पकड़ते हैं, तो कभी लड़की राज के कंधे पर सिर रखती हैं। इस पूरी वीडियो में लड़की की बैक नजर आ रही हैं और राज सामने दिख रहे हैं। इस वीडियो को शेयर कर एक्टर ने कैप्शन में एक्टर ने लिखा, 'मिलना तेरा लागे कोई जादूगरी।' 
मिस्ट्री गर्ल संग लड़की के इस वीडियो को देख फैंस काफी खुश हो रहे हैं और कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Related News