हु-ब-हू सुशांत सिंह राजपूत की तरह दिखता है ये शख्स, वीडियो देख फैंस हुए अचंभित

5/23/2024 5:57:55 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत भले ही अब इस दुनिया में नही हैं, लेकिन फैंस अक्सर कई मौकों पर उन्हें याद करते रहते हैं। अब हाल ही में एक शख्स का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है, जिसे देख सबको सुशांत सिंह राजपूत का धोखा पड़ रहा है। लोग उसे एक्टर का हमशक्ल बताते हुए उससे मिलने की इच्छा जाहिर कर रहे हैं।

 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by donim_ayaan1513 (@donim.ayaan1513)

इंस्टाग्राम पेज पर शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि एक लड़का जिसका नाम अयान है, हु-ब-हू सुशांत की तरह नजर आ रहा है। उसके हेयर स्टाइल, स्माइल, आंखें एकदम सुशांत सिंह राजपूत की तरह है। अयान के इस वीडियो को फैंस जमकर लाइक कर रहे हैं और कमेंट कर सुशांत सिंह को याद कर रहे हैं।


बता दें, अयान के इंस्टाग्राम पर ढाई लाख से ज्यादा फॉलोअर्स है और यूजर्स उन्हें सुशांत सिंह राजपूत की जेरोक्स कॉपी बताते हैं।

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

suman prajapati


Related News