#10yearchallenge: कभी ऐसी दिखतीं थी ये हसीनाएं, शेयर की तस्वीरें

1/16/2019 2:25:41 PM

मुंबई: इन दिनों सोशल मीडिया पर #10yearchallenge काफी ट्रेंड कर रहा है। इसके चलते ही बॉलीवुड हसीनाएं सोशल मीडिया पर दस साल पुरानी और अब की लेटेस्ट तस्वीर का कॉलाज बना कर शेयर कर रही है। अब तक बिपाशा बासु, सोनम कपूर और गुल पनाग ने ये चैलेंज पूरा किया है। 

 

PunjabKesari

 

गुल पनाग ने ट्विटर पर तस्वीर शेयर की है। एक तरफ 2009 की तस्वीर है वहीं दूसरी तरफ 2019 की तस्वीर है। इन तस्वीरों में पूरा 10 साल का फर्क है। वहीं अगर सोनम की बात करे तो सोनम ने भी ये चैलेंज पूरा किया है। सोनम ने 10 साल पुरानी तस्वीर और अब की नई तस्वीर शेयर की है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन दिया है-'#10yearchallenge #23to33 from DELHI 6 to ek Ladki Ko Dekha toh AISA Laga.. do you think I got dads genes???'

 

PunjabKesari

 

बता दें कि इससे पहले बिपाशा बासु भी ये चैलेंज पूरा कर चुकी है। बिपाशा ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर तस्वीर पोस्ट की है, जिसमें उन्होंने कॉलाज बनाकर 2008 और 2018 के अपने लुक को शेयर किया है।

 

PunjabKesari

 

इस तस्वीर में साफ देखा जा सकता है कि 2008 से लेकर अब तक उनके लुक में कितना बदलाव आया है।

 

PunjabKesari

 

वहीं इनके अलावा एक्ट्रेस सागरिका घाटगे और सृष्टी रोडेने भी ये चैलेंज पूरा किया है। 

 

PunjabKesari

 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Konika


Recommended News

Related News