मंगेतर के साथ स्पॉट हुए कपूर खानदान के ये नवाब, करिश्मा और करीना से है खास कनेक्शन

10/5/2019 7:31:08 PM

बॉलीवुड तड़का डेस्क। एक्टर अरमान जैन और उनकी मंगेतर अनीसा मल्होत्रा को हाल ही में मुंबई में एक रेस्टोरेंट के बाहर देखा गया। अरमान ने कुछ ही महीने पहले अपने परिवार की उपस्थिति में अनीसा मल्होत्रा से सगाई की थी। इवेंट में अरमान की कजिन सिस्टर करिश्मा कपूर भी मौजूद थी। अरमान और अनीसा दोनों ही व्हाइट शर्ट पहने थे। अरमान ने व्हाइट शर्ट को ग्रे फॉर्मल शर्ट से पेयर किया और अनीसा ने अपनी व्हाइट शर्ट को ब्लैक स्किन टाइट पैंट के साथ पेयर किया। देखिए तस्वीरें-

PunjabKesari, Armaan Jain Images

Armaan Jain Images

PunjabKesari, Armaan Jain Images

Armaan Jain Photos

PunjabKesari, Armaan Jain Images

Armaan Jain Pictures

PunjabKesari, Armaan Jain Images

Armaan Jain Pics

PunjabKesari, Armaan Jain Images

अरमान और अनीसा बचपन के दोस्त हैं और सगाई से पहले उन्होंने एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था। अरमान इंस्टाग्राम पर अनीसा के साथ प्यार भरी तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। अरमान मनोज जैन और रीमा जैन के बेटे हैं। रीमा ऋषि कपूर, रणधीर कपूर और राजीव कपूर की बहन हैं। अरमान अक्सर अपनी कजिन सिस्टर करिश्मा और करीना कपूर के साथ तस्वीरें शेयर करते हैं। पिछले दिनों उन्होंने करीना के बेटे तैमूर अली खान के साथ वीडियो और तस्वीरें भी पोस्ट की हैं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

Akash sikarwar


Recommended News

Related News