भक्ति में शक्ति : लाल चुन्नरी...माथे पर तिलक...गले में फूलों की माला...तमन्ना भाटिया ने परिवार संग किए कामाख्या मंदिर के दर्शन

1/25/2024 11:25:08 AM

मुंबई: एक्ट्रेस तमन्ना भाटिया हाल ही में गुवाहाटी में प्रतिष्ठित मां कामाख्या देवी मंदिर पहुंची। तमन्ना ने परिवार संग मां कामाख्या देवी का आशीर्वाद लिया। इस दौरान की तस्वीरें तमन्ना ने अपने इंस्टा अकाउंट पर शेयर की हैं। लुक की बात करें तो तमन्ना मे येलो सूट पेयर किया था।

PunjabKesari

लाल रंग की चुन्नरी, माथे पर तिलक और गले में फूलों की माला पहने तमन्ना मां की भक्ति में लीन नजर आईं।

PunjabKesari

 

तमन्ना भाटिया मां कामाख्या की प्रतिमा के आगे दीपक जलाती नजर आ रही हैं। तस्वीरों को कैप्शन देते हुए उन्होंने लिखा "मेरे प्रियजनों के साथ पवित्र पल।"

PunjabKesari

बता दें असम के गुवाहाटी में स्थित कामाख्या मंदिर, देवी कामाख्या को समर्पित एक प्रसिद्ध हिंदू तीर्थ स्थल हैय़ नीलाचल पहाड़ी के ऊपर स्थित, यह भारत के सबसे पुराने और सबसे प्रतिष्ठित शक्तिपीठों में से एक है।

PunjabKesari
 


काम की बात करें तो  तमन्ना भाटिया कथित तौर पर स्त्री 2 में एक डांस नंबर में नजर आएंगी। 

 

PunjabKesari


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News