मम्मी करीना संग बैडमिंटन खेलने निकले छोटे नवाब, क्यूट तस्वीरें आईं सामने

2/26/2019 10:20:24 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले की पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। वह अक्सर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। हाल ही में छोटे नवाब की मम्मी करीना के साथ कुछ तस्वीरें  सामने आईं हैं।

PunjabKesari

इन तस्वीरों में तैमूर मम्मी करीना के साथ बैडमिंटन खेलने निकले हैं। तस्वीरों में छोटे नवाब काफी चीयरफुल दिख रहे हैं। वहीं कुछ तस्वीरों में तैमूर नैनी के साथ दिख रहे हैं। 

PunjabKesari

 

इन तस्वीरों में तैमूर व्हाइट टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहने हुए हमेशा की तरह क्यूट लग रहे हैं। वहीं करीना की बात करें तो वह इस दौरान व्हाइट शर्ट और ब्लैक ट्राउजर में कैजुअल लुक में दिखीं। इस दौरान तैमूर मीडिया को देखकर काफी खुश हो रहे हैं और मस्ती करते दिख रहे हैं। 

PunjabKesari

तैमूर के बेहद करीब हैं सैफ-करीना

करीना और सैफ अपने लाडले को लेकर काफी प्रोटेक्टिव हैं। नन्हें तैमूर अक्सर स्पॉट होते रहते हैं। उनकी देखरेख के लिए नैनी और गार्डस हमेशा उनके साथ होते हैं। जब भी करीना और सैफ बेटे के साथ बाहर जाते हैं तो उनकी सुरक्षा का पूरा ध्यान देते हैं। 

PunjabKesari

सोशल मीडिया के किंग हैं तैमूर 

सोशल मीडिया पर तैमूर के लाखों फॉलोअर्स हैं। इतना ही नहीं उनके नाम से कई इंस्टाग्राम अकाउंट बने हुए हैं जिसे लोग काफी फॉलो करते हैं। नन्हें तैमूर की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। अब तो तैमूर काफी कैमरा फ्रेंडली हो गए हैं फोटोग्राफर्स को देख तैमूर अब उनको हाय-बाय बोलते दिखते हैं।

PunjabKesari

 

View this post on Instagram

A post shared by Taimur ali khan (@taimuralikhanpataudiakanawab) on

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News