पापा सैफ के कंधों पर बैठकर आउटिंग पर निकले तैमूर, मम्मी करीना भी आईं नजर

1/28/2019 9:59:40 AM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले की पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। वह अक्सर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। इन तस्वीरों में तैमूर पापा सैफ और मम्मी करीना के साथ दिख रहे हैं। तस्‍वीरों में तैमूर अपने पापा सैफ के कंधों पर बैठे दिख रहे हैं।

PunjabKesari,करीना कपूर खान इमेज, सैफ इली खान इमेज, तैमूर अली खान इमेज,

वहीं करीना उनके पीछे चल रही है। इस दौरान छोटे नवाब ब्लू कलर की टी-शर्ट और शॉर्ट्स पहने हुए हमेशा की तरह क्यूट अंदाज में नजर आ रहे हैं। बिखरे हुए बाल और चेहरे पर मासूमियत किसी के भी दिल को झट से अपना बना लेने के लिए काफी है।

PunjabKesari,करीना कपूर खान इमेज, सैफ इली खान इमेज, तैमूर अली खान इमेज,

इस दौरान  तैमूर ने हाथों में सेब पकड़ा हुआ है। वहीं करीना भी ट्राउजर और टाॅप पहने कूल लुक नजर आ रही हैं। सैफ शर्ट और शॉर्ट्स पहने कैजुअल लुक में दिखे। तैमूर को अक्सर उनके पैरेंट्स के साथ स्पॉट किया जाता है। 

PunjabKesari,करीना कपूर खान इमेज, सैफ इली खान इमेज, तैमूर अली खान इमेज,

बता दें कि तैमूर कैमरा फ्रेंडली हो गए हैं। वे पैपराजी को देखकर भागते नहीं है, बल्कि पोज देते नजर आते हैं। छोटे नवाब बचपन से ही स्टाइल आइकन बन चुके हैं। उनके क्यूट अंदाज और चुलबुली हरकतों को फैंस काफी पसंद करते हैं। तैमूर अपने जन्म से ही सबके चहेते बने हुए हैं।

PunjabKesari,करीना कपूर खान इमेज, सैफ इली खान इमेज, तैमूर अली खान इमेज,

सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। इतना ही नहीं उनके नाम से कई इंस्टाग्राम अकाउंट बने हुए हैं जिसे लोग काफी फॉलो करते हैं। नन्हें तैमूर की एक झलक पाने के लिए लोग बेताब रहते हैं। इतना ही नहीं तैमूर सोशल साइट पर सबसे ज्यादा सर्च किए जाते हैं।  करीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह इन दिनों फिल्म 'गुड न्यूज' की शूटिंग में बिजी हैं। फिल्म में उनके साथ अक्षय कुमार, दिलजीत दोसांझ और कियारा अडवाणी हैं। वहीं सैफ फिल्म 'तानाजी: द अनसंग वाॅरियर'  में नजर आएंगे। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News