स्पोर्टी लुक में जबरदस्त एक्टिविटी करते दिखे तैमूर, मम्मी करीना की तरह हुए फिटनेस फ्रीक
8/23/2019 4:45:49 PM
मुंबई: एक्ट्रेस करीना और सैफ के बेटे तैमूर की पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। वह अक्सर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। बीते कुछ महीनों से वो मम्मी पापा संग लंदन में वैकेशन एंजॉय कर रहे थे।
लेकिन वो बीते दिनों ही मुंबई वापिस लौट आए हैं। लंदन से वापिस लौटने के बाद छोटे नवाब काफी एक्टिव हो गए हैं। हाल ही में तैमूर की कुछ एक्टिविटी करने वाली तस्वीरें सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही हैं।
इन लेटेस्ट तस्वीरों में तैमूर मम्मी की तरह काफी फिटनेस फ्रीक दिख रहे हैं और खूब खेलते हुए नजर आ रहे हैं। कुछ तस्वीरों में वो वर्कआउट तो कुछ तस्वीरों में साइकिल चला रहे हैं। इस दौरान तैमूर ब्लू कलर की टीशर्ट के साथ ग्रे शॉर्ट्स और व्हाइट स्नीकर्स में हमेशा की तरह क्यूट लग रहे हैं।
तस्वीरों में उनका हेयरस्टाइल भी काफी शानदार लग रहा है। उनके बड़े बाल उनकी क्यूटनेस को बढ़ा रहे हैं। नन्हें तैमूर को स्पोर्टी लुक में इस तरह एक्टिविटी करते हुए देख आप भी उनकी क्यूटनेस के दीवाने हो जाएंगे। कुछ तस्वीरों में वो तेजी से भागते हुए भी नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड के इस पॉपुलर स्टारकिड की तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं।
बता दें कि सैफ और करीना के लाडले तैमूर अक्सर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। तैमूर अपने जन्म से ही सबके चहेते बने हुए हैं।
छोटे नवाब बचपन से ही स्टाइल आइकन बन चुके हैं। उनके क्यूट अंदाज और चुलबुली हरकतों को फैंस काफी पसंद करते हैं। फोटोग्राफर तैमूर के अलग-अलग एक्सप्रेशंस को अपने कैमरों में कैद करने के लिए घंटों लंबी कतारों में खड़े रहते हैं।