Pram में बैठ तैमूर ने चलाया फोन, योगा करती दिखीं डेढ़ साल की इनाया

6/24/2019 3:17:33 PM

मुंबई: बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना और सैफ के लाडले की पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। वह अक्सर अपनी क्यूट तस्वीरों की वजह से सोशल मीडिया पर छाए रहते हैं। वहीं, उनकी बहन इनाया भी उनकी तरह ही अभी से पॉपुलर हो गई हैं। सोहा अली खान और कुणाल खेमू की बेटी इनाया अभी से ही लोगों के दिलों में बस चुकी है। तैमूर जहां 2 साल के हो चुके है वहीं उनकी बहन इनाया डेढ़ साल की हुई हैं।

PunjabKesari,  तैमूर अली खान इमेज, तैमूर अली खान फोटो, तैमूर अली खान पिक्चर, इनाया नौमी खेमू इमेज, इनाया नौमी खेमू फोटो, इनाया नौमी खेमू पिक्चर 

हाल ही में तैमूर और इनाया की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। उनकी इन क्यूट तस्वीरों को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। दरअसल, तैमूर इन दिनों मम्मी करीना और पापा तैमूर के साथ लंदन में वेकेशन एंजॉय कर रहे हैं। 

PunjabKesari,  तैमूर अली खान इमेज, तैमूर अली खान फोटो, तैमूर अली खान पिक्चर, इनाया नौमी खेमू इमेज, इनाया नौमी खेमू फोटो, इनाया नौमी खेमू पिक्चर 

वायरल हो रही तस्वीर में करीना लंदन की सड़कों पर तैमूर को प्रैम में बिठाकर घूमती हुई दिख रही हैं। वहीं, प्रैम में बैठे हुए तैमूर फोन चलाते हुए नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर में करीना ब्लैक फुल स्लीव्स टीशर्ट के साथ ब्लू डेनिम जींस में हमेशा की तरह स्टाइलिश लग रही हैं। वहीं, तैमूर व्हाइट टीशर्ट के साथ लोअर में काफी क्यूट अंदाज में नजर आ रहे हैं। करीना और तैमूर की ये तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। 

PunjabKesari  तैमूर अली खान इमेज, तैमूर अली खान फोटो, तैमूर अली खान पिक्चर, इनाया नौमी खेमू इमेज, इनाया नौमी खेमू फोटो, इनाया नौमी खेमू पिक्चर 

वहीं, दूसरी तरफ तैमूर की छोटी बहन इनाया वर्कआउट करते हुए नजर आ रही है। तस्वीर में डेढ़ साल की इनाया योगा करती हुई नजर आ रही हैं। इस तस्वीर सोहा अली खान और कुणाल खेमू की लाडली पिंक टीशर्ट के साथ ग्रे लोअर में काफी क्यूट लग रही हैं। दरअसल, तस्वीर में नन्हीं इनाया अपनी दादी को कॉपी करते हुए नजर आ रही हैं। इनाया ज्यादातर अपने माता-पिता या भाई तैमूर के साथ स्पॉट की जाती हैं।

PunjabKesari,  तैमूर अली खान इमेज, तैमूर अली खान फोटो, तैमूर अली खान पिक्चर, इनाया नौमी खेमू इमेज, इनाया नौमी खेमू फोटो, इनाया नौमी खेमू पिक्चर 

तैमूर के साथ उनकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर मिनटों में वायरल हो जाती हैं। भाई-बहन की तस्वीरें सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही हैं जिन्हें फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। तैमूर के साथ-साथ इनाया भी बेहद पॉपुलर हो गई हैं।

PunjabKesari,  तैमूर अली खान इमेज, तैमूर अली खान फोटो, तैमूर अली खान पिक्चर, इनाया नौमी खेमू इमेज, इनाया नौमी खेमू फोटो, इनाया नौमी खेमू पिक्चर 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Neha


Recommended News

Related News