स्विट्जरलैंड के बाद मम्मी करीना संग पेरिस पहुंचे तैमूर, तस्वीर वायरल

1/11/2019 1:32:46 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर खान इन दिनों पति सैफ अली खान और बेटे तैमूर अली खान संग पेरिस में छुट्टियां मना रही हैं। हाल ही में करीना और तैमूर की एक तस्वीर सोशल साइट पर वायरल हो रही है। तस्वीर में तैमूर करीना की गोद में नजर आ रहे हैं। इस दौरान तैमूर ब्राउन शूज और फ्लफी जैकेट पहने क्यूट लग रहे हैं। वहीं करीना ब्लू जींस और ब्राउन स्वैटर पहने खूबसूरत लग रही हैं। फैंस इस तस्वीर को काफी पसंद कर रहे हैं। 

PunjabKesari


स्विट्जरलैंड में न्यू ईयर


बता दें कि तैमूर ने मम्मी करीना और पापा सैफ के साथ स्विट्जरलैंड में न्यू ईयर मनाया था। इश दौरान की कई तस्वीरें सोशल साइट पर वायरल हुईं थीं। 

PunjabKesari

सोशल मीडिया के किंग हैं तैमूर

बता दें कि जब से नन्हें तैमूर का जन्म हुआ है तब से उनकी पॉपुलेरिटी किसी स्टार से कम नहीं है। बिखरे हुए बाल और चेहरे पर मासूमियत किसी के भी दिल को झट से अपना बना लेने के लिए काफी है। छोटे नवाब बचपन से ही स्टाइल आइकन बन चुके हैं।उनके क्यूट अंदाज और चुलबुली हरकतों को फैंस काफी पसंद करते हैं। सोशल मीडिया पर उनके लाखों फॉलोअर्स हैं। इतना ही नहीं उनके नाम से कई इंस्टाग्राम अकाउंट बने हुए हैं जिसे लोग काफी फॉलो करते हैं।

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

How adorable! #KareenaKapoorKhan and #TaimurAliKhan pose for a picture in #Paris. 📸👩‍👦🗼❤️🤩

A post shared by Veblr (@veblr) on Jan 10, 2019 at 6:56pm PST

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News