''रोशन सिंह सोढ़ी'' ने छोड़ी मुंबई की फ्लाइट...फोन से हुए कई ट्रांजैक्शन,CCTV फुटेज से उलझी 5 दिन से लापता गुरचरण सिंह की किडनैपिंग की गुत्थी

4/27/2024 12:31:48 PM

मुंबई: टीवी के पॉपुलर कॉमेडी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के पुराने रोशन सिंह सोढी उर्फ गुरचरण सिंह इस समय चर्चा में हैं। शुक्रवार देर शाम खबर आई कि रोशन सिंह सोढी लापता हैं। उनके परेशान पिता ने दिल्ली पुलिस में उनकी गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कारवाई थी।

PunjabKesari

 

अब पुलिस ने इस मामले में एक्टर को लेकर किडनैपिंग का केस दर्ज कर लिया है। पुलिस को एक CCTV फुटेज मिली है जिसके आधार पर पुलिस ने किडनैपिंग का केस दर्ज किया है। यही नहीं पुलिस को गुरुचरण सिंह के फोन के कुछ ट्रांजैक्शन भी गड़बड़ लगे हैं। पुलिस ने IPC की धारा 365 के तहत FIR भी दर्ज की है।

 

PunjabKesari

नहीं ली फ्लाइट

गुरुचरण सिंह 22 अप्रैल की सुबह अपने घर से मुंबई जाने के लिए निकले थे। सुबह 8.30 बजे दिल्ली एयरपोर्ट से उनकी मुंबई की फ्लाइट थी। लेकिन गुरुचरण सिंह ने न तो फ्लाइट ली और ना ही मुंबई पहुंचे।

PunjabKesari


सामने आई CCTV फुटेज 

इस फुटेज में गुरुचरण सिंह को रात के 9 बजकर 14 मिनट पर दिल्ली के पालम इलाके में परशुराम चौक पर पैदल कहीं जाता हुआ देखा जा सकता है। सीसीटीवी की तस्वीरों में गुरुचरण को पैदल चलते देखा जा सकता है।उनकी पीठ पर बैग है। आज दिल्ली पुलिस गुरचरण सिंह की बैंक डिटेल्स खंगालेगी जिससे दिल्ली पुलिस को कई सुराग हाथ लग सकते हैं।

PunjabKesari

 

5 दिन से गायब 


एक्टर गुरचरण सिंह के लापता होने की खबर 26 अप्रैल को सामने आई थी। उनके पिता ने एक वेबसाइट से बात करते हुए कहा था कि 22 अप्रैल से गुरचरण सिंह लापता हैं। पुलिस में उन्होंने कम्प्लेंट दर्ज कराई है। पुलिस को उन्होंने सारे डॉक्यूमेंट्स दे दिए हैं, जिससे उन्हें गुरचरण को ढूंढने में मदद मिल सके। पुलिस ने एक्टर के परिवार को आश्वासन दिया है कि वो जल्द गुरचरण को ढूंढ लेगी।


अब पुलिस गुरुचरण के फोन और मैसेज के रिकॉर्ड तक पहुंचने की कोशिश कर रही है जिससे पता चल सके कि लापता होने से पहले गुरुचरण सिंह ने आखिरी बार किससे बात की थी। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Content Writer

Smita Sharma


Recommended News

Related News