सुशांत को लेकर Wikipedia में जा रही गलत जानकारी! बहन प्रियंका ने अपील करते हुए कहा- ''ना लिखें आत्महत्या''
7/20/2021 9:14:11 AM

मुंबई: बाॅलीवुड के एक्टर सुशांत सिंह राजपूत का इस दुनिया से यूं अचानक चले जाना उनके फैंस के लिए एक बड़ा धक्का था। दिवंगत सुशांत के फैंस ने जहां इसे हत्या करार दिया तो वहीं पुलिस और अन्य तमाम लोग इसे आत्महत्या बताते रहे। हालांकि सुशांत के निधन के 1 साल बाद भी उनकी
मौत की वास्तविक वजह क्या थी ये आज भी एक राज ही है।
सुशांत सिंह राजपूत के पिता और उनकी बहनों ने भी उन्हें न्याय दिलाने के लिए एक लंबी लड़ाई लड़ी। अब सुशांत सिंह राजपूत की बड़ी बहन प्रियंका ने सोमवार को ट्विटर पर विकिपीडिया के संस्थापक जिमी वेल्स और सह-संस्थापक लैरी सेंगर से उनकी मृत्यु का कारण बदलने का आग्रह किया है। विकिपीडिया ने अभी तक सुशांत की मौत का कारण आत्महत्या बताया है।
प्रियंका ने ट्वीट करते हुए लिखा-'मैं सुशांत की बहन हूं। आज की दुनिया में इंफॉर्मेशन ही पावर है, ऐसे में तथ्यों पर टिके रहना ही उचित है और यही सबसे अच्छी बात है जो हम कर सकते हैं।' #JusticeforSushant आपको बता दें कि प्रियंका सिंह पेशे से वकील हैं।
वहीं प्रियंका ने अपने एक और ट्वीट में यह जानकारी दी है कि अंडर विकिपीडिया में सुशांत की हाइट की जानकारी गलत दी गई है। प्रियंका ने सुशांत का एक वीडियो शेयर किया, जिसमें सुशांत अपनी हाइट 183CM बता रहे हैं, जबकि विकिपीडिया में उनकी हाइट 178CM बताई जा रही है।
Secondly, change sushant’s height on the wiki page to 183cm as who can be a more reliable source than the person himself. Hear it out from Sushant’s mouth @Wikipedia @jimmy_wales pic.twitter.com/khR5lVyo3Q
— Priyanka Singh (@withoutthemind) July 19, 2021
उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए कहा- 'विकी पेज पर सुशांत की हाइट को बदलकर 183cm कर दें, क्योंकि खुद से ज्यादा विश्वसनीय स्रोत कौन हो सकता है। सुशांत के मुंह से सुनिए।'
I am his sister and I vouch by the fact that sushant’s height is 183cm indeed. His height is crucial to the matrix of the Sushant’s death case. Here is a picture from @mariotestino photo shoot of Sushant with @KendallJenner for @voguemagazine Btw Kendall is on high heels👇 pic.twitter.com/sg6YXSjb5I
— Priyanka Singh (@withoutthemind) July 19, 2021
प्रियंका ने इसके बाद एक धुंधली हुई तस्वीर के साथ लिखा-'मैं उसकी बहन हूं और मैं इस बात की पुष्टि करती हूं कि उसकी लंबाई वाकई में 183 सेमी है। सुशांत की मौत के मामले के मैट्रिक्स के लिए उनकी लंबाई महत्वपूर्ण है।'प्रियंका सिंह ने इसके साथ वोग मैंगजीन के लिए केंडल जेनर संग सुशांत की ली गई तस्वीर शेयर की हैं और कहा है कि केंडल ने हाई हील्स पहन रखा है।
सुशांत सिंह राजपूत साल 2020, 14 जून को मुंबई स्थित अपने फ्लैट में मृत पाए गए थे। लोगों ने उस समय ये कहना शुरू कर दिया था कि सुशांत की हत्या हुई है। एक्टर के पिता ने सुशांत की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती पर आरोप लगाया था कि उन्होंने उनके बेटे को आत्महत्या के लिए उकसाया है और उनके अकाउंट से पैसे निकाले है। इस शिकायत के बाद मामले की जांच सीबीआई को सौंपी गई थी। अकाउंट से रुपये निकालने की जांच ईडी ने शुरू की थी और जांच के दौरान ड्रग्स एंगल सामने आने के बाद केस में एनसीबी ने भी अपनी जांच शुरू की थी। एनसीबी ने जांच के दौरान कई स्टार्स से पूछताछ की थी। गौरतलब है कि सीबीआई ने सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या पर अपनी रिपोर्ट नहीं सौंपी है।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
सड़क से रहड़ी हटाने की कहने पर पुलिस अधिकारी को खानी पड़ी गालियां, युवती ने झूठे केस में फंसाने की धमकी

Holy dip in Pushkar Sarovar: पुष्कर सरोवर में हजारों की तादाद में श्रद्धालुओं ने लगाई आस्था की डूबकी

Recommended News

Tourism Development: पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह बोले- मथुरा में जल्द होगा 18 परियोजनाओं का लोकार्पण

घर में सुख- समृद्धि लाता है सफेद ''आक का पौधा''! मिलेगी ढेर सारी बरकत, होगी धन की बरसात

Nirjala Ekadashi: आज इस तरह की गई पूजा दिलाएगी जन्म-मरण के बंधन से मुक्ति, पढ़ें कथा

महेंद्रगढ़ के युवक की कैंसर से मौत का मामला: विभाग ने कहा, मरीज के इलाज की पूरी कोशिश की