पलटवारः रिया की एफआईआर पर सुशांत की बहनों का बयान, बोली-सब मनगढ़त है बदला लेना चाहती है

11/5/2020 12:15:51 PM

मुंबई. एक्टर सुशांत सिंह राजपूत केस अभी तक सुलझ नही पाया है। इस केस की जांच लगातार जारी है। सीबीआई, एनसीबी और ईडी इस केस की जांच कर रही हैं। सुशांत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती ने एक्टर की बहनों प्रियंका सिंह और मीतू सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी। रिया ने प्रियंका सिंह और मीतू सिंह पर धोखाधड़ी और फर्जी पर्चा बनाने का आरोप लगाया था। प्रियंका और मीतू ने एफआईआर खारिज करने की मांग की है और रिया के सभी आरोपों को मनगढ़त बताया है।

PunjabKesari
प्रियंका और मीतू ने कहा-रिया ने उनके खिलाफ जो शिकायत दर्ज कराई है। वह मनगढ़ंत कहानी है जिसका कोई आधार नहीं है। रिया उनसे बदला लेना चाहती है और बिना मतलब के आरोप लगाकर उन्हें परेशान करना चाहती हैं।

PunjabKesari
प्रियंका और मीतू ने वकील माधव थोरात के जरिए जवाब देते हुए कहा-रिया ने जानबूझकर वह पत्र छिपाया जो खुद उसने 14 सितंबर मुंबई पुलिस को लिखा था। जिसमें उसने कहा था कि 306 के तहत एफआईआर दर्ज नहीं की जा सकती। 

PunjabKesari
बता दें रिया द्वारा सुशांत की बहनों के खिलाफ दर्ज करवाई एफआईआर में आरोपों का खुलासा हुआ है। रिया ने प्रियंका और मीतू की याचिका खारिज करने की बात भी कही है।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News