#CBIForSSR: हाथ में बोर्ड थाम सुशांत की बहन श्वेता ने शेयर की तस्वीर, फिर लगाई न्याय की गुहार

8/13/2020 8:55:54 AM

मुंबई: सुशांत सिंह राजपूत के निधन को 14 अगस्त को दो महीने हो जाएंगी, लेकिन अब तक इस मामले में असली आरोपी का पता नहीं चल पाया है। फैंस और स्टार्स लगातार सुशांत के लिए न्याय की गुहार लगा रहे हैं। बेटे को न्याय दिलाने की इस मुहिंम राजपूत परिवार भी आगे आ गया है। सुशांत की बहन श्वेता सिंह कीर्ति भी लगातार भाई के लिए न्याय की मांग कर रही हैं। हाल ही में एक बार फिर श्वेता ने इंस्टा पर एक तस्वीर शेयर कर भाई के लिए न्याय की गुहार लगाई।

PunjabKesari

 

शेयर की इस तस्वीर में श्वेता हाथ में क व्हाइड बोर्ड थामें दिख रही हैं। इस बोर्ड पर उन्होंने लिखा- मैं सुशांत सिंह राजपूत की बहन हूं और मैं इस केस में सीबीआई जांच मांग करती हूं। #CBIforSSR।

 

PunjabKesari

इस तस्वीर को शेयर करते हुए श्वेता ने कैप्शन में लिखा-यह समय है सच बाहर आए और न्याय मिले। कृपया हमारे परिवार और पूरी दुनिया को यह जानने में मदद करें कि सच्चाई क्या है। नहीं तो हम कभी भी शांतिपूर्ण जीवन नहीं जी पाएंगे !! सुशांत के लिए सीबीआई जांच के लिए अपनी आवाज उठाएं। #WarriorsForSSR 


 

 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Shweta Singh kirti (@shwetasinghkirti) on Aug 11, 2020 at 5:04pm PDT

बता दें इससे पहले भी श्वेता ने  पीएम मोदी से भाई को न्याय दिलाने की अपील की थी। सुशांत के लिए न्याय के लिए चलाई गई हर मुहिम में श्वेता हिस्सा लेती हैं। हाल ही में उन्होंने #WARRIORS4SSR में हिस्सा लिया था। श्वेता हाथ में एक व्हाइट बोर्ड थामा हुआ था। इसमें लिखा था- हम जीतेंगे, लव यू भाई, ईश्वर हमारे साथ हैं।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News