तिनके-तिनके से बनाया था सुशांत ने अपना सपनों का आशियाना, देखें एक्टर के घर की तस्वीरें
6/18/2020 4:00:13 PM

मुंबई: बाॅलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 14 जून को मुंबई स्थित घर पर फांसी लगाकर सुसाइड किया था। सुशांत के इस कदम ने सबको हिला कर रख दिया। सुशांत के इस कदम को उठाने का कारण उनका डिप्रेशन में होना बताया जा रहा है। खबरों की मानें तो सुशांत के घर का किराया करीब साढ़े चार लाख रुपए थे। सुशांत का मुंबई स्थित घर बेहद खूबसूरत है। सुशांत ने अपने घर को खुद अपने हाथों से सजाया था।
उन्होंने घर का एक एक कोना उसी तरह से सजाया था जिस तरह के घर के उन्होंने सपने देखे थे। एक्टर ने जब टीवी पर डेब्यू किया था तब उन्होंने मुंबई में अपने सपनों का आशियाना लेने का ख्वाब देखा था। अपने इस सपने को एक्टर ने पूरा भी किया।
अपने सपनों के इस आशियाने में वो हमेशा से रहना चाहते थे। सुशांत को एंटीक चीजों का बहुत शौक था। उनके घर में भी कई चीजें ऐसी देखने को मिलती हैं। उनके घर में ऐसी पुरानी चीजें भी हैं, जो आसानी से देखने को नहीं मिलती।
सुशांत सिंह राजपूत को आसमान और तारे देखने का बहुत शौक था। उनके घर में एक ऐसा कमरा भी था जहां उन्होंने एक टेलीस्कोप रखा था। जिसके जरिए वो गैलेक्सी देखने की कोशिश करते थे। सुशांत को अंतरिक्ष में काफी दिलचस्पी थी, उन्होंने उन्होंने टेलीस्कोप भी खरीदा था।
किताबें पढ़ने का शौक
सुशांत को किताबें पढ़ने का बहुत शौक था। उनके स्टडी रूम में बहुत सारी किताबों का कलेक्शन था। उन किताबों को सुशांत अपने खाली समय में पढ़ते थे। सुशांत का नेचर इंट्रोवर्ट था। वो बहुत ज्यादा किसी से बात नहीं किया करते थे। इसलिए उन्होंने किताबों को ही अपना दोस्त बना रखा था।
सुशांत ने अपने बेडरूम को भी अच्छे से सजाकर रखा था। उनके रूम में एक प्रोजेक्टर भी रखा था। जिसके जरिए वो फिल्में, कार्टून टेलीविजन शो देखा करते थे।
करियर की बात करें तो सुशांत ने अपने करियर की शुरुआत किस देश में है मेरा दिल से की थी। हालांकि उन्हें असल पहचान एकता के सीरियल पवित्र रिश्ता से मिली थी। सुशांत ने फिल्म काई पो छे से बाॅलीवुड में डेब्यू किया था। इसके बाद वह एम.एस धोनी, केदारनाथ, छिछोरे जैसी फिल्मों में नजर आए थे।
सबसे ज्यादा पढ़े गए
Related News
Recommended News
Recommended News

अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव को लेकर नए सर्वेक्षण में खुलासा, बाइडेन लोकप्रियता मामले में ट्रंप से 10 अंक पिछड़े

PM मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन सरकार पूरा कर रही है पंडित दीनदयाल का सपना: CM योगी

Vaman Dwadashi: अपनी झोली खुशियों से भरने के लिए आज करें ये उपाय

महानगर में डेंगू का कहर जारी, जानें कितने मामले आए सामने