'एमएस धोनी' एक्टर सुशांत सिंह ने किया सुसाइड, बांद्रा स्थित फ्लैट में मिली डेड बॉडी

6/14/2020 5:37:53 PM

बॉलीवुड तड़का टीम. हाल ही में एक फिर चौंकाने वाली खबर सामने आई हैं। मशहूर एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने मुंबई में अपने घर में फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। उन्होंने फांसी क्यों ली, इस बात का खुलासा अभी नहीं हो पाया है। उनके अचानक मौत की खबर के बाद से फिल्म इंडस्ट्री में सन्नाटा छा गया है। 
सामने आई रिपोर्टस के मुताबिक सुशांत सिंह का शव उनके बांद्रा स्थित फ्लैट में मिला।सुशांत के नौकर ने इस घटना की जानकारी सबसे पहले पुलिस को दी।
पटना में पैदा हुए थे सुशांत
सुशांत सिंह का जन्म पटना में हुआ था। उन्होंने छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत की थी। उनका टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से दर्शकों के बीच काफी पॉप्युलर था और उन्होंने इसी सीरियल से घर-घर पहचान बनाई थी। इसके बाद वो कई फिल्मों में नजर आए।  उन्होंने 'केदारनाथ', 'एम एस धोनी' और छिछोरे जैसी कई फिल्मों में बेहतरीन ऐक्टिंग की थी। सुशांत ने छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत की थी। उनका टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से दर्शकों के बीच काफी पॉप्युलर था और उन्होंने इसी सीरियल से घर-घर पहचान बनाई थी। बता दें कि बीते दिनों उनकी मैनेजर दिशा की मौत हुई थी। याद हो तो दिशा सालियान ने भी सुसाइड कर अपनी जान दी थी। उनके सुसाइड के बाद उन्होंने सोशल मीडिया पर दुख भी जताया था।
 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Edited By

suman prajapati


Recommended News

Related News