सुशांत सिंह राजपूत के ऐसे 8 एहसान जिनकी बॉलीवुड इंडस्ट्री हमेशा रहेगी कर्जदार!

7/17/2020 1:59:34 PM

मुंबई: दिवंगत एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने अपने हुनर के दम से टीवी से लेकर बाॅलीवुड में काफी नाम कमाया। सुशांत ने अपनी एक्टिंग से लोगों का दिल जीत लिया। वहीं अगर सुशांत ने बाॅलीवुड में अपनी मेहनत और स्ट्रगल की राह ना चुनी होती तो शायग उन्हें बाॅलीवुड में कभी याद ना रखा जाता।

PunjabKesari

सुशांत के बाॅलीवुड पर कई ऐसे एहान जो इंडस्ट्री कभी चुका नहीं पाएगी। आज इस पैकेज में हम आपको 8 वजहों की बात करेंगे...उन 8 अहसानों की बात करेंगे जो सुशांत ने एक तरह से बॉलीवुड पर किए।

PunjabKesari

 

गोलियों की रासलीला राम-लीला- पहला एहसान


सबसे पहले बात करते हैं रणवीर सिंह की। दरअसल, संजय लीला भंसाली ने फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला  सबसे पहले सुशांत को दी थी। लेकिन सुशांत ने इस फिल्म के लिए मना कर दिया जिसके बाद ये फिल्म रणवीर सिंह को मिल गई थी। इस फिल्म के बाद ही रणवीर सिंह के करियर में बदलाव आया था। 

PunjabKesari

पद्मावत-दूसरा एहसान

 

सुशांत का दूसरा एहसान भी एक तरह से रणवीर सिंह पर ही था। संजय लीला भंसाली ने फिल्म गोलियों की रासलीला राम-लीला के बाद सुशांत को पद्मावत भी दी थी। लेकिन सुशांत के मना करने के बाद इसमें रणवीर को साइन कर लिया गया। पदमावत बाॅक्स ऑफिस पर हिट साबित हुई।

PunjabKesari

बाजीराव मस्तानी-तीसरा एहसान


बाजीराव मस्तानी भी काफी हिट हुई थी।  कहा जाता कि अगर सुशांत ये फिल्में करने से मना ना करते तो शायद रणवीर के करियर में जो टर्निंग प्वाइंट आया है या यूं कहें उन्होंने जो वाहवाही लूटी है वो आज सुशांत के हिस्से में होती। तो ये थे सुशांत के रणवीर पर तीन एहसान। अगर ये कहा जाए कि रणवीर के करियर को काॅक्स ऑफिर पर चमकाने वाले सुशांत थे तो इसमें कुछ गलत नहीं होगा। इसके अलावा खबरें हैं कि संजय लीला भंसाली ने सुशांत को एक और फिल्म ऑफर की थी,जिसे सुशांत ने मना किया हालांकि भंसाली ने ये फिल्म बनाई भी नहीं। भंसाली ने ये फिल्म क्यों नहीं बनाई इसे लेकर कोई जानकारी नहीं है।

PunjabKesari

हाफ गर्लफ्रेंड-पांचवां एहसान
  

रणवीर सिंह के बाद बात करतें हैं अर्जुन कपूर की। कहा जाता है फिल्म हाफ गर्लफ्रेंड के लिए पहली पसंद सुशांत थे। सुशांत को ये फिल्म ऑफर भी हुई थी लेकिन बाद में ये फिल्म अर्जुन कपूर को दे दी गई। इसके साथ ये भी खबरें हैं कि उसी वक्त सुशांत को एक और फिल्म मिली थी। यही कारण है कि सुशांत ये फिल्म नहीं कर पाए। 


PunjabKesari

फितूर-छट्ठा एहसान

फिल्म फितूर भी पहले सुशांत को ऑफर हुई थी। लेकिन बाद में एक्टर आदित्य राॅय कपूर को चुना गया। इसके अलावा जाॅन 

PunjabKesari

राॅ-सावतां एहसान 


जाॅन अब्राहम की फिल्म राॅ तो सबको याद होगी। कहा जाता है कि इस फिल्म के पोस्टर तक पर सुशांत की तस्वीर छप गई थी लेकिन एक्टर ने ये फिल्म नहीं की। इस फिल्म को बाद में जाॅन को दे दिया गया। 

PunjabKesari

बेफिक्रे -आठवां एहसान 

सुशांत का आठवां एहसान भी रणवीर सिंह पर ही था। कहते हैं फिल्म बेफिक्रे भी सुशांत को ऑफर हुई थी पर उन्होंने इसे भी नहीं किया। बाद में ये फिल्म रणवीर को दे दी गई। चाहे ये फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाल नहीं कर पाई लेकिन इसके गाने काफी हिट हुए थे। 

PunjabKesari

खैर सुशांत ने ये फिल्में किस वजह से छोड़ी या उन्हें इन प्रोजैक्ट्स से निकाल दिया गया इसे लेकर कई कहानियां सामने आ रही हैं। लेकिन इस में कोई दोराहे नहीं है कि सुशांत की वजह से ही इन 8 एहसानों की वजह से ही स्टार्स की किस्मत या यूं कहे बाॅक्स ऑफिस की किस्मत बदली। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News