सुशांत के निधन के बाद सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म का मुद्दा हुआ गरम,एक्टर के पुराने स्क्रीनशाॅट्स हुए व

6/15/2020 2:10:56 PM

मुंबई: साल 2020 इंडस्ट्री के लिए एक काल काल साबित हो रहा है। एक के बाद कई सितारों ने इस दुनिया को अलग अलग वजहों से अलविदा कह दिया है। ऐसे में रविवार को सुशांत सिंह राजपूत का भी चले जाना फैंस और  उनके परिवार के लिए काफी हैरान कर देने वाला है। सुशांत सिंह की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में जिक्र है कि फांसी के कारण दम घुटने से अभिनेता की मौत हुई है। सुशांत का अंतिम संस्कार मुंबई में ही किया जाएगा।

PunjabKesari

वहीं सुशांत के सुसाइड की खबर के बाद सोशल मीडिया पर नेपोटिज्म का मुद्दा गरम होता दिख रहा है। सोशल मीडिया पर कई यूजर्स  सुशांत के पुराने सोशल मीडिया कमेंट्स को हाइलाइट कर रहे हैं। इन स्क्रीनशॉट्स में सुशांत खुद कह रहे हैं कि उनका कोई गॉडफादर नहीं है, अगर फिल्में नहीं चलीं तो बॉलीवुड से बाहर कर देंगे ये लोग।

PunjabKesari


 सुशांत की मौत खड़े कर रही है कई सवाल

सुशांत की आत्महत्या के पीछे कई कारण कहे जा रहे हैं।कोई आर्थिक तंगी की बात कर रहा है तो कोई कह रहा है कि बॉलीवुड में सुशांत को नेपोटिज्म का शिकार होना पड़ा।

PunjabKesari

कहा जा रहा है कि कई बड़े लोगों ने सुशांत के साथ काम नहीं करना चाहा क्योंकि उनका इंडस्ट्री में कोई गॉडफादर नहीं। 

PunjabKesari

सुशांत सिंह का जन्म पटना में हुआ था। उन्होंने छोटे पर्दे से अपने करियर की शुरुआत की थी।

PunjabKesari

उनका टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' से दर्शकों के बीच काफी पाॅपुलर था और उन्होंने इसी सीरियल से घर-घर पहचान बनाई थी। इसके बाद वो कई फिल्मों में नजर आए।  उन्होंने 'केदारनाथ', 'एम एस धोनी', 'छिछोरे' जैसी कई फिल्मों में काम किया था। 

 

 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News