रयूमर्ड गर्लफ्रेंड रेहा और दोस्त महेश को किया था सुशांत ने आखिरी काॅल, पुलिस करेगी दोनों से जल्द पूछताछ

6/15/2020 1:00:47 PM

मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह ने रविवार को अपने मुंबई स्थित अपने घर में आत्महत्या कर ली। पुलिस सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड केस की जांच कर रही है। एक्टर के मोबाइल रिकॉर्ड के मुताबिक उन्होंने अपना आख‍िरी कॉल रिया चक्रवर्ती और महेश शेट्टी को मिलाया था लेक‍िन दोनों ने ही सुशांत का कॉल नहीं उठाया। अब इस केस को आगे ले जाते हुए पुलिस दोनों से पूछताछ करेगी। 

PunjabKesari

रिपोर्ट के मुताबिक 13 जून को रात 12 बजे के बाद सुशांत ने रेहा  चक्रवर्ती और महेश शेट्टी को कॉल किया था, पर दोनों ने कोई जवाब नहीं दिया। सुशांत 14 जून सुबह 6:30 बजे उठे थे। सुबह 9:30 बजे उन्होंने बहन से फोन पर बात की। करीब 10:30 बजे सुशांत अपने कमरे से निकले और जूस लिया और वापस कमरे में लौट गए। कुछ देर बाद जब नौकर लंच पूछने गया तो कमरा बंद था और वो दरवाजे को खोल नहीं रहे थे।

PunjabKesari

सुशांत के साथ  रहने वाले दोस्तों और नौकरों ने एक्टर को फोन भी किया लेकिन फोन नहीं उठाया गया। इस पर सब घबरा गए। कमरा नहीं खुलने पर चाबी बनाने वाले को बुलाया गया. चाबी वाले ने लॉक खोल दिया. कमरे में पंखे से सुशांत का शव लटकता देख सभी के होश उड़ गए लेक‍िन पुलिस को सुशांत के कमरे से ना कोई सुसाइड नोट मिली।

PunjabKesari

सुशांत के सुसाइड करने के पीछे का कारण जानने के लिए पुलिस जोर-शोर से लगी है। रिया और महेश के अलावा पुलिस सुशांत के कुछ अन्य दोस्तों से भी पूछताछ करेगी। फिलहाल एक्टर की मौत पर किसी का भी स्टेटमेंट नहीं आया है। वहीं पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक भी सुशांत की मौत फांसी के चलते दम घुटने से हुई है। 

PunjabKesari

बता दें रेहा चक्रवर्ती बाॅलीवुड एक्ट्रेस हैं। उनके और सुशांत के अफेयर की खबरों की काफी चर्चा थी। दोनों कुछ समय पहले वेकेशन पर भी साथ गए थे। वहीं महेश शेट्टी, सुशांत संग पव‍ित्र रिश्ता सीरियल में काम कर चुके हैं। महेश सुशांत के काफी अच्छे दोस्त हैं। 


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News