सुशांत के पिता बोले-''आखिरी बार शादी को लेकर हुई थी बात'', एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे और रेहा चक्रवर्ती को लेकर कही यह बात

6/26/2020 12:24:43 PM

मुंबई: एक्टर सुशांत सिंह राजपूत ने 34 की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। सुशांत की फैमिली वाले और फैंस एक्टर की यादों के सहारे आगे बढ़ रहे हैं। सुशांत ने 14 जून को खुदकुशी कर ली और बताया जा रहा है कि वह डिप्रेशन का शिकार थे। वहीं अब बेटे के की मौत के बाद पहली बार उनके पिता केके सिंह अपनी चुप्पी तोड़ते हुए एक्टर के बारे में बात की है। सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने बताया कि वह 2021 में शादी करना चाहते थे।

PunjabKesari

 इंटरव्यू में एक्टर के पिता ने कहा-'जब सुशांत छोटे थे, तब वह अपनी फीलिंग्स को उनके साथ शेयर करता था, लेकिन पिछले कई सालों से वह एकांत में रहने लगा था। उन्होंने कहा- 'पहले तो सब बोलता था पर लास्ट में क्या हुआ, उसने बताया नहीं।'केके सिंह ने सुशांत की शादी के प्लान के बारे में भी बताया।

PunjabKesari

उन्होंने कहा-'इस पर बात हुई थी, उसने बोला था कोरोना में तो नहीं, फिर उसके बाद एक फिल्म आ रही है, वो करलेंगे, उसके बाद फरवरी-मार्च में देखते हैं करेंगे। यही लास्ट बात हुई थी उसके साथ मेरी।' हालांकि सुशांत के पिता ने लड़की के बारे में बताने से मना किया है। उन्होंने कहा-'हमने उससे कहा था कि वह अपनी पसंद की लड़की से शादी कर ले, जिसके साथ पूरा जीवन बिता सके।'

PunjabKesari

 

सिर्फ अंकिता लोखंडे को जानते रेहा चक्रवर्ती को नहीं

सुशांत सिंह राजपूत एक्स गर्लफ्रेंड अंकिता लोखंडे के बारे में पिता ने कहा कि न केवल वह मुंबई में बल्कि पटना में भी मिलने आई थीं। सुशांत सिंह और अंकिता की मुलाकात टीवी सीरियल 'पवित्र रिश्ता' के सेट पर मुलाकात हुई थी और दोनों ने छह साल तक एक-दूसरे को डेट किया। सुशांत की मौत के बाद अंकिता उनके मुंबई वाले घर पर दिखाई दी थीं। वह सिर्फ अंकिता को जानते थे, वह रेहा चक्रवर्ती को नहीं जानते थे। उन्होंने यह भी कहा कि वह कृति सेनन से मिले, जो सुशांत के अंतिम संस्कार के दौरान मिली थीं।


सबसे ज्यादा पढ़े गए

Smita Sharma


Recommended News

Related News